Cricket

ये हैं Top 10 खूबसूरत महिला क्रिकेटर, मैदान में लगाती हैं चार चांद

Image credits: Twitter

1. एलिसे पेरी- ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर एलिसे पेरी ऑलराउंडर हैं। 31 साल की एलिसे ने 308 विकेट लिए हैं और 5225 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं।

Image credits: Twitter

2. स्मृति मंधाना- भारत

स्मृति मंधाना को लेडी सहवाग के नाम से भी जाना जाता है। मंधाना अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के अलावा खूबसूरती के लिए भी मशहूर हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में 4700 से ज्यादा रन बनाए हैं।

Image credits: Twitter

3. कायनात इम्तियाज - पाकिस्तान

ऑलराउंडर कायनात इम्तियाज ने 2011 में आयरलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। कायनात का क्रिकेट करियर कोई खास नहीं रहा लेकिन खूबसूरती में उनका कोई जवाब नहीं।

Image credits: Twitter

4. सारा टेलर - इंग्लैंड

29 साल की उम्र में इंग्लैंड की क्रिकेटर और विकेटकीपर बल्लेबाज सारा टेलर ने संन्यास की घोषणा की थी। इंग्लैंड की महान महिला क्रिकेटरों में से एक सारा ने 6500 से अधिक रन बनाए हैं।

Image credits: Twitter

5. होली फर्लिंग- ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया की होली फर्लिंग तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 22 वनडे मैच खेले, जिसमें 24 विकेट लिए हैं।

Image credits: Twitter

6. इसाबेल जॉयस-आयरलैंड

इसाबेल जॉयस आयरलैंड क्रिकेट की स्टार महिला खिलाड़ी हैं। वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करने के साथ-साथ बाएं हाथ से गेंदबाजी भी करती हैं। उन्होंने 1999 में भारत के खिलाफ डेब्यू किया था।

Image credits: Twitter

7. तान्या भाटिया- भारत

भारतीय टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज तान्या भाटिया ने तेजी से खुद को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है। उन्होंने भारत के लिए 49 टी20 और 15 एकदिवसीय मैच खेले हैं।

Image credits: Twitter

8. मिताली राज - भारत

मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रही हैं। वह टेस्ट मैच में 214 रन या दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला बल्लेबाज हैं। 

Image credits: Twitter

9. सना मीर- पाकिस्तान

पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम का नेतृत्व सना मीर ने किया है। उन्होंने अपने करियर में 230 से ज्यादा विकेट लिए और 2400 से ज्यादा रन बनाए हैं।

Image credits: Twitter

10. सुने लूस- दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका की सुने लूस ने 92 वनडे मैचों में 22.83 की औसत से 1416 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 83 रन है। वनडे क्रिकेट में उनके नाम छह अर्धशतक हैं। 

Image credits: Twitter