आईपीएल के 19वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन की तैयारी चल रही है। 16 दिसंबर को इसका आयोजन अबू धाबी में होने वाला है। सभी टीमों ने कमर कस लिए हैं।
इसी बीच हम आपको आईपीएल फ्लैशबैक में ले चलेंगे और पहले सीजन से लेकर 2025 तक के सबसे महंगे खरीदे गए खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे।
आज हम आपको आईपीएल 2017 के उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिनके ऊपर फ्रेंचाइजियों ने छप्परफाड़ पैसे फेंके थे। 2 के बीच रेस लगी थी।
आईपीएल 2017 के सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स बने थे, जिन्हें राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने 14.5 करोड़ रुपए देकर टीम में खरीदा था।
दूसरे नंबर पर टाइमल मिल्स का नाम है, जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन में 12 करोड़ रुपए में खरीदा था।
सूची में तीसरे नंबर पर भी साउथ अफ्रीका के धाकड़ गेंदबाज कागिसो रबाड़ा थे। उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स फ्रेंचाइजी ने 5 करोड़ रुपए मिले थे।
न्यूजीलैंड के धाकड़ गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट इस सूची में चौथे नंबर पर विराजमान हैं। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5 करोड़ रुपए में खरीदा था।
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक गेंदबाज पैट कमिंस को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 4.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। वो पांचवें महंगे खिलाड़ी बने थे।
IND vs SA: क्या कोहली इस सीरीज में तोड़ देंगे 8 बड़े रिकॉर्ड?
IPL 2016 ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले 5 खिलाड़ी कौन थे?
WPL 2026 में सभी 5 टीमों की सबसे महंगी खिलाड़ी कौन हैं?
WPL 2026 Auction: इन 10 खिलाड़ियों ने मारी बाजी, बनीं सबसे महंगी खरीद