Hindi

कौन है अंडर-19 कप्तान आयुष म्हात्रे? 18 साल में करोड़ों की नेटवर्थ

Hindi

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 15 जनवरी से हुआ। पहला मुकाबला भारत और यूएसए के बीच हुआ, जिसमें आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय टीम ने 6 विकेट से अमेरिका को रौंदा।

Image credits: Instagram@ayush_m255
Hindi

कौन है आयुष म्हात्रे

आयुष म्हात्रे 18 वर्षीय एक युवा क्रिकेटर है, जिनका जन्म 16 जुलाई 2007 को विरार, महाराष्ट्र में हुआ था। 2024 में उन्हें भारतीय अंडर 19 टीम का कप्तान बनाया गया था।

Image credits: Instagram@ayush_m255
Hindi

आयुष म्हात्रे के रिकॉर्ड

आयुष म्हात्रे घरेलू क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और T20 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले वर्ल्ड के पहले खिलाड़ी भी बने थे।

Image credits: Instagram@ayush_m255
Hindi

दादा की प्रेरणा पर बने क्रिकेटर

आयुष म्हात्रे के दादा लक्ष्मीकांत नाइक उन्हें क्रिकेटर बनाना चाहते थे और बचपन से ही उन्हें प्रैक्टिस करवाने ले जाते थे। क्रिकेट की प्रैक्टिस के लिए वो विरार से चर्चगेट तक आते थे।

Image credits: Instagram@ayush_m255
Hindi

आईपीएल भी खेलते हैं आयुष म्हात्रे

आयुष म्हात्रे आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने एक मैच में 15 गेंद में 32 रन बनाकर सुर्खियां बटोरी थी।

Image credits: Instagram@ayush_m255
Hindi

आयुष म्हात्रे की नेट वर्थ

18 वर्षीय क्रिकेटर आयुष म्हात्रे की कुल संपत्ति 1 से 2 करोड़ रुपए के बीच है। उनकी कमाई का मेन सोर्स क्रिकेट कॉन्ट्रैक्ट, इंडियन प्रीमियर लीग, सैलरी और ब्रांड एंडोर्समेंट है।

Image credits: Instagram@ayush_m255
Hindi

सोशल मीडिया स्टार है आयुष म्हात्रे

आयुष म्हात्रे सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

Image credits: Getty

7 मैचों के बाद WPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली 5 बल्लेबाज

WPL में बुलेट की रफ्तार से फिफ्टी ठोकने वाली 5 धाकड़ बल्लेबाज

IND vs NZ पहले वनडे में बने 5 भयानक रिकॉर्ड, 'हिटमैन' भी लिस्ट में...!

विराट कोहली से ज्यादा ODI खेलने वाले 4 भारतीय सूरमा