WPL में बुलेट की रफ्तार से फिफ्टी ठोकने वाली 5 धाकड़ बल्लेबाज
Cricket Jan 14 2026
Author: Shivansh Shekhar Image Credits:Getty
Hindi
WPL की धूम
WPL भले ही इंडिया में खेला जा रहा है, लेकिन इसका डंका पूरे विश्व क्रिकेट में बज रहा है। देश और विदेश की महिला क्रिकेटरों ने बल्ले से धमाल मचा रखा है। लगातार रिकॉर्ड्स बन रहे हैं।
Image credits: X@WPL
Hindi
5 सबसे फास्टेस्ट फिफ्टी
अभी तक WPL में 3 सीजन हो चुके हैं, लेकिन कोई शतक नहीं निकला। इसलिए यहां हम आपको अब तक के 5 सबसे फास्टेस्ट अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज का नाम बताएंगे।
Image credits: X@WPL
Hindi
सोफी डंकले
सूची में नंबर वन पर विदेशी बल्लेबाज सोफी डंकले का नाम आता है। साल 2023 WPL सीजन में इस खिलाड़ी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सिर्फ 18 गेंदों में पचास बनाया।
Image credits: Getty
Hindi
चिनेल हेनरी
दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर चिनेल हेनरी का नाम शामिल है। इस खिलाड़ी ने बीते साल 2025 में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 18 गेंदों पर फिफ्टी जड़ दी।
Image credits: X@WPL
Hindi
सोफी डिवाइन
न्यूजीलैंड की धमाकेदार बल्लेबाज सोफी डिवाइन ने साल 2023 WPL सीजन में गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैच में सिर्फ 20 गेंदों पर अर्धशतक ठोका। उस समय आरसीबी से खेल रही थीं।
Image credits: X@WPL
Hindi
ग्रेस हैरिस
चौथे नंबर पर ग्रेस हैरिस का नाम आता है, जिन्होंने इसी साल 2026 में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मैच में 20 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। वो इस सीजन RCB के लिए खेल रही हैं।
Image credits: X@WPL
Hindi
ग्रेस हैरिस (2023 सीजन)
पांचवें नंबर पर भी ग्रेस हैरिस का ही नाम है, जिन्होंने 2023 में सिर्फ 25 गेंदों पर शतक मारा। उस सीजन यूपी वॉरियर्स के लिए खेल रही थीं। गुजरात जायंट्स के खिलाफ ऐसा किया था।