WPL 2026 में सभी टीमों की कप्तानों की सैलरी कितनी है?
Cricket Jan 10 2026
Author: Shivansh Shekhar Image Credits:AFP
Hindi
WPL 2026 की शुरुआत
डब्ल्यूपीएल 2026 की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत के साथ की है। मुंबई इंडियंस को ओपनिंग मैच में हार का मुंह देखना पड़ा। आरसीबी ने धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया।
Image credits: X@WPL
Hindi
सभी टीमों की कप्तान
इसी बीच हम आपको यह बताने जा रहे हैं, कि विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में सभी 5 टीमों की सैलरी कितनी है। आइए उनके बारे में हम आपको सारी जानकारी नहीं देते हैं।
Image credits: X@WPL
Hindi
स्मृति मंधाना (RCB)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना को 3 करोड़ 50 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। वो भी एक सफल कप्तान हैं, जिन्होंने एक बार अपनी टीम को चैंपियन बनाया है।
Image credits: X@WPL
Hindi
एशले गार्डनर (GG)
WPL 2026 के लिए गुजरात जायंट्स की कप्तानी का भार ऑस्ट्रेलिया की एशले गार्डनर को दिया गया है। इनकी सैलरी 3 करोड़ 50 लाख रुपए है। वो दूसरी सबसे महंगी कप्तान हैं।
Image credits: X@WPL
Hindi
हरमनप्रीत कौर (MI)
WPL की सबसे सफल कप्तान हरमनप्रीत कौर इस सीजन भी मुंबई इंडियंस के लिए खेल रही हैं। उन्हें इसके लिए फ्रेंचाइजी 2 करोड़ 50 लाख रुपए दे रही है।
Image credits: X@WPL
Hindi
जेमिमा रॉड्रिग्स (DC)
विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स हैं। उनकी इस सीजन सैलरी 2 करोड़ 20 लाख रुपए है। वो तीसरी सबसे महंगी कप्तान हैं।
Image credits: Getty
Hindi
मेग लैनींग (UPW)
यूपी वॉरियर्स के लिए कप्तानी कर रहीं ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनींग की सैलरी 1 करोड़ 90 लाख रुपए है। उससे पहले तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए बतौर कप्तान खेल रही थीं।