Sports News
आईपीएल 2024 की नीलामी में इस बार अनकैप्ड खिलाड़ियों की बोली में शुभम दुबे की करोड़ों की बोली लगी। नीलामी में शुभम 5 करोड़ 60 लाख की कीमत पर बिके।
आईपीएल 2024 में शुभम दुबे को राजस्थान रॉयल्स ने अपने साथ जोड़ा है।
आईपीएल 2024 में अच्छे प्राइस पर सोल्ड शुभम अब इन पैसों से परिवार के लिए एक घर खरीदने जा रहे हैं।
साल 2023 में खेली गई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शुभम ने विदर्भ के लिए 7 पारियों में 221 रन बनाकर सुर्खियां बटोरी थीं. उनका टूर्नामेंट में स्ट्राइक रेट 187.28 का था।
शुभम दुबे ने अब तक 20 टी20 मैच खेले, जिसमें 485 रन बनाए हैं। उनके करियर का स्ट्राइक रेट 145.20 का रहा और उन्होंने 37.30 की औसत से रन बनाए।
शुभम दुबे 29 वर्षीय खिलाड़ी हैं। वह काफी समय से क्रिकेट खेल रहे हैं। इस बार आईपीएल 2024 में वह पहली बार चुने गए हैं।