बिहार की पहली महिला MLA को जानिए, जिनके नाम पर पटना में है अनीसाबाद
Bihar Oct 14 2025
Author: Anita Tanvi Image Credits:Crop of photo by Bassano Ltd in 1924/en.wikipedia.org
Hindi
बिहार की पहली महिला MLA
बिहार की पहली महिला MLA थीं अनीस फातिमा। वह बिहार की पहली महिला विधायक होने के साथ ही, पहली मुस्लिम महिला नेता भी थीं। लोग उन्हें प्यार से ‘लेडी इमाम’ कहते थे।
Image credits: HeritageTimes.in
Hindi
अनीस फातिमा का शुरुआती जीवन और पढ़ाई
अनीस फातिमा का जन्म 1901 में पटना में हुआ। उस दौर में जब लड़कियों की पढ़ाई को तवज्जो नहीं दी जाती थी, उन्होंने मद्रसा इस्लामिया (बादशाह नवाज रिजवी स्कूल) से पढ़ाई की।
Image credits: HeritageTimes.in
Hindi
स्वतंत्रता संग्राम में अनीस फातिमा के कदम
गांधी जी के असहयोग आंदोलन में अनीस फातिमा ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पटना में शराब की दुकानों के खिलाफ प्रदर्शन किया। नमक सत्याग्रह, सविनय अवज्ञा, स्वदेशी आंदोलन का भी हिस्सा रही।
Image credits: Getty
Hindi
इंग्लैंड प्रतिनिधिमंडल में शामिल
कांग्रेस ने अनीस फातिमा को मोंटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधारों के विरोध में इंग्लैंड भेजे गए प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया। यह उस समय किसी मुस्लिम महिला के लिए बड़ी उपलब्धि थी।
Image credits: Getty
Hindi
अनीस फातिमा की बिहार की राजनीति में ऐतिहासिक जीत
अनीस फातिमा ने 1937 में स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में बिहार विधानसभा चुनाव जीता। इस जीत ने उन्हें बिहार की पहली महिला विधायक बना दिया।
Image credits: Getty
Hindi
अनीस फातिमा के नाम पर प्रसिद्ध है पटना का इलाका अनीसाबाद
अनीस फातिमा का विवाह सर सैयद अली इमाम से हुआ। 1932 में पति के निधन के बाद उन्होंने खुद को समाज सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित कर दिया। पटना का इलाका अनीसाबाद उनके नाम पर प्रसिद्ध है।
Image credits: Crop of photo by Bassano Ltd in 1924/en.wikipedia.org