Bihar

ये क्या हो रहा बिहार में, एक के बाद एक गिरे 6 पुल, जिम्मेदार कौन?

Image credits: social media

कोशी नदी पुल पर निर्माणाधीन पुल धराशायी

बिहार में सुपौल जिले के बकौर के बीच कोशी नदी पर 10.2 किमी लंबे निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह गया। इसमें एक की मौत और 9 लोग घायल हो गए। खंभा नंबर 153 और 154 टूटने से हादसा हुआ।

Image credits: social media

खगड़िया के अगुवानी गंगा घाट पर गंगा में समाया था पुल

4 जून 2023 को खगड़िया के अगुवानी गंगा घाट पर निर्माणाधीन पुल गंगा में समा गया था। 1700 करोड़ लागत के इस पुल के गिरने के पीछे घटिया सामग्री और खराब डिजाइन वजह बताई गई थी।

Image credits: social media

पटना में बिहटा सरमेरा फोरलेन मार्ग पर गिरा था पुल

19 फरवरी 2023 में ही पटना में बिहटा सरमेरा फोरलेन मार्ग पर रुस्तमगंज गांव में पुल गिर गया था। इसके लिए भी घटिया सामग्री को ही जिम्मेदार ठहराया गया था।

Image credits: social media

नालंदा में भी 2022 में ढहा था पुल

नालंदा जिले में 2022 में निर्माणाधीन पुल गिर गया था। इस हादसे में एक जान भी गई थी। वेना ब्लाग में ढहे इस पुल को गिरने के बाद दोबारा बनाया जा रहा था फिर भी लापरवाही की गई।

Image credits: social media

9 जून 2022 सहरसा ढहा था पुल

सहरसा ने 9 जून 2022 में कौशी तटबंध के पूर्वी हिस्से में बन रहा पुल जमींदोज हो गया था। य सिमरी बख्तियारपुर ब्लॉक के कुंडुमेर गांव में बनाया जा रहा था, लेकिन हादसा हो गया।

Image credits: social media

पुर्णिया में वर्ष 2023 में गिरा था निर्माणाधीन पुल

पूर्णिया में साल 2023 में बायसी ब्लॉक के चंद्रगामा ग्राम पंचायत स्थित सलीम चौक के पास निर्माणाधीन पुल अचानक भरभराकर गिर गया था। हादसे में कई मजदूर घायल हुए थे।

Image credits: social media