आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के लिए साल 2024 काफी मुश्किलों से भरा रहा था। आइए नजर डालते हैं केजरीवाल और उनकी पार्टी पर आइए मुसीबतों के बारे में यहां।
दिल्ली शराब घोटले के संदर्भ में राज्यसभा सासंद संजय सिंह और मनीष सिसोदिया पहले जेल चले गए थे। फिर केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया था। पांच महीने तक वो जेल में बंद रहे थे।
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सीएम हाउस में रिनोवेशन के काम का भी मुद्दा उठा था। शीश महल का नाम देकर विपक्ष ने आप पार्टी के खिलाफ जमकर हमला बोला था।
बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर ये आरोप लगाया था कि उन्होंने घर के नाम पर अपने लिए एक 7 स्टार रिसॉर्ट बनवाया है। इस मुद्दे को लेकर उन्होंने कई बार सड़कों पर भी हंगामा किया था।
अरविंद केजरीवाल काफी लंबे वक्त से जेल में रहे थे, लेकिन उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा नहीं दिया था। विपक्ष की तरफ से उन पर पद छोड़ने का दबाव बनाया जा था।
अरविंद केजरीवाल ने उस वक्त सभी को हैरानी में डाल दिया था जब वो जेल से बाहर आने के बाद अपने इस्तीफे का ऐलान करते दिखे थे। उन्होंने आतिशी को दिल्ली का नया सीएम बनाया था।