Hindi

हरियाणा: क्रिमिनल केस वालों को प्रत्याशी बनाने में किसी को नहीं परहेज

हरियाणा विधानसभा चुनाव में काफी संख्या में प्रत्याशियों पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। जबकि चुनाव लड़ रहे 52 प्रतिशत कैंडिडेट करोड़पति हैं।

Hindi

133 प्रत्याशी क्रिमिनल केस

हरियाणा में चुनाव लड़ रहे 133 प्रत्याशियों पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। इनमें से 94 प्रत्याशियों के खिलाफ गंभीर मामले दर्ज हैं।

Image credits: Our own
Hindi

538 करोड़पति तो 492 ग्रेजुएट

हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ रहे 538 प्रत्याशी करोड़पति हैं तो 492 प्रत्याशी ग्रेजुएट हैं।

Image credits: Getty
Hindi

यह हैं सबसे अधिक क्रिमिनल केस वाले प्रत्याशी

सबसे अधिक 14 क्रिमिनल केस भिवानी के निर्दलीय प्रत्याशी राजीव पर हैं तो फरीदाबाद के राजकुमार पर 12 केस दर्ज हैं।

Image credits: Our own
Hindi

भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी इतने केस

कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह हुड्डा और काल्का से निर्दलीय गोपाल सुखोमजरी पर 8-8 क्रिमिनल केस हैं।

Image credits: Social media
Hindi

गुरनाम और कांता पर आधा दर्जन केस

पेहोवा के प्रत्याशी गुरनाम सिंह और शाहाबाद से कांता आलदिया पर 6-6 केस दर्ज है।

Image credits: GOOGLE
Hindi

आप प्रत्याशी पर भी क्रिमिनल केस

रोहतक के आप प्रत्याशी बिजेंदर हुड्डा पर 5 तो यमुनानगर के इंडियन नेशनल लोकदल के दिलबाग सिंह पर 5 केस दर्ज है।

Image credits: Getty
Hindi

जेजेपी और हरियाणा जनसेवक पार्टी भी पीछे नहीं

जेजेपी के बरवाला से अनंतराम, फिरोजपुर में कांग्रेस के मम्मन खान और कलानौर से हरियाणा जनसेवक पार्टी के मंजीत पर 4-4 केस हैं।

Image Credits: social media