Hindi

नायाब सिंह सैनी के बच्चे: जानिए क्या करते हैं अनिकेत और अंशिका?

Hindi

नायब सिंह सैनी दूसरी बार हरियाणा के सीएम, दिलचस्प है लाइफ स्टोरी

नायब सिंह सैनी दूसरी बार हरियाणा के सीएम बने हैं। उनकी लाइफ स्टोरी दिलचस्प है। हरियाणा में जन्में बिहार-यूपी से पढ़ाई की। जानिए नायब सिंह सैनी और उनकी पत्नी व दोनों बच्चों को।

Image credits: social media
Hindi

नायब सिंह सैनी का जन्म

नायब सिंह सैनी का जन्म 25 जनवरी 1970 को हरियाणा के अम्बाला जिले के मिर्जापुर गांव में हुआ। उनके पिता तेलु राम सिंह (हरियाणवी) और मां कुलवंत कौर (पंजाबी) हैं। 

Image credits: social media
Hindi

नायब सिंह सैनी ने कहां से की है पढ़ाई?

नायब सिंह सैनी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद बिहार के बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया।

Image credits: social media
Hindi

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से LLB की डिग्री

फिर नायब सिंह सैनी ने यूपी, मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से कानून (एलएलबी) की डिग्री हासिल की। राजनीति से पहले उनकी रुचि वकील बनने में थी।

Image credits: social media
Hindi

नायब सिंह सैनी का राजनीतिक करियर

नायब सिंह सैनी का राजनीतिक सफर RSS से शुरू हुआ, जिसके बाद वे बीजेपी में शामिल हो गए। 2014 में अंबाला जिले की नारायणगढ़ सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा में प्रवेश किया।

Image credits: social media
Hindi

नायब सिंह सैनी दूसरी बार हरियाणा मुख्यमंत्री

नायब सिंह सैनी दूसरी बार हरियाणा मुख्यमंत्री बने हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से पहले भी वे हरियाणा के सीएम थे। बड़ी जीत ने उन्हें वापस सीएम की कुर्सी दिला दी।

Image credits: social media
Hindi

नायब सिंह सैनी की पत्नी सुमन हैं अंबाला जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष

नायब सिंह सैनी ने सुमन सैनी से 2000 में विवाह किया। सुमन सैनी 2022 में बीजेपी के टिकट पर जिला परिषद का चुनाव लड़ी लेकिन हार गई। अभी अंबाला जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं। 

Image credits: social media
Hindi

नायाब सिंह सैनी के बच्चे: क्या करते हैं अनिकेत और अंशिका

नायाब सिंह सैनी के 2 बच्चे हैं। बेटा अनिकेत चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई कर रहा है। बेटी अंशिका चंडीगढ़ में 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है।

Image credits: social media
Hindi

नायब सिंह सैनी का जीवन संघर्ष और सामाजिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता

नायब सिंह सैनी का जीवन संघर्ष-सामाजिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने न केवल राजनीतिक में सफलता पाई, बल्कि परिवार के प्रति जिम्मेदारियां बखूबी निभा रहे हैं।

Image Credits: social media