Jharkhand

चंपई सोरेन झारखंड के नए CM, एक को छोड़ कोई नहीं कर पाया 5 साल पूरा

Image credits: social media

चंपई सोरेन ने झारखंड के 12वें सीएम

हेमंत सोरने के करीबी और झामुमो विधायक चंपई सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वह प्रदेश के 12वें सीएम होंगे।

Image credits: GOOGLE

23 साल में झारखंड में 11 मुख्यमंत्री बदले

15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य बना था। इन 23 सालों में झारखंड को 11 बार मुख्यमंत्री बदले गए।

Image credits: GOOGLE

बाबूलाल मरांडी झारखंड का पहले CM

राज्य गठन के बाद बाबूलाल मरांडी झारखंड का पहले मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने भाजपा सरकार का नेतृत्व किया।

Image credits: social media

अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन तीन-तीन बने सीएम

बाबूलाल मरांडी के बाद अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन तीन-तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने। लेकिन इनमें को कोई भी सीएम पांच साल पूरे नहीं कर पाया।

Image credits: social media

रघुवर दास ही कर पाए पूरा कार्यकाल

भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री रघुवर दास एकमात्र ऐसे सीएम रहे, जिन्होंने पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा किया।

Image credits: social media

हेमंत सोरेन 2 बार रहे मुख्यमंत्री

हेमंत सोरेन झारखंड के पांचवें मुख्यमंत्री हैं, उन्होंने दो बार झारखंड के मुख्यमंत्री का पद संभाला है। लेकिन दोनों ही बार कार्यकाल पूरा नहीं कर सके।

Image credits: social media