JMM प्रमुख और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के गमलील हेम्ब्रोम को 39791 वोटों से मात दी।
कांग्रेस नेता और वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव लोहरदगा से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने आजसू उम्मीदवार नीरू शांति भगत को 34670 वोटों से हराया।
JMM नेता और स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विकास विभाग व आबकारी विभाग के मंत्री बैद्यनाथ राम लातेहार से चुनाव हार गए हैं। भाजपा के प्रकाश राम ने उन्हें 434 वोटों से हराया।
JMM नेता और परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा चाईबासा से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा की गीता बलमुचू को 64835 वोटों से पराजित किया।
कांग्रेस नेता और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जमशेदपुर पश्चिम से चुनाव हार गए हैं। जदयू के सरयू राय ने उन्हें 8100 वोटों से हराया।
JMM नेता और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश ठाकुर गढ़वा से चुनाव हार गए हैं। भाजपा के सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने उन्हें 16753 वोटों से हराया।
JMM नेता और मंत्री हफीजुल हसन मधुपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के गंगा नारायण सिंह को 20027 वोटों से हराया।
पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी डुमरी से चुनाव हार गईं हैं। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जयराम कुमार महतो ने उन्हें 10945 वोटों से हराया।
कांग्रेस नेता और मंत्री दीपिका पांडे सिंह महागामा सीट से चुनाव जीत गईं हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार को 18645 रनों से मात दी।