झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बरहेट से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार गमलील हेम्ब्रोम को 39791 वोटों से हराया।
भाजपा नेता चंपई सोरेन सरायकेला सीट से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने 20447 वोटों से JMM के गणेश महाली को हराया।
कांग्रेस नेता और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जमशेदपुर पश्चिम से चुनाव हार गए हैं। जदयू के सरयू राय ने उन्हें मात दी।
हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट से चुनाव जीत गईं हैं। उन्होंने भाजपा की मुनिया देवी को 17142 वोटों से हराया।
हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन दुमका सीट से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के सुनील सोरेन को 14588 वोटों से हराया।
JMM नेता और राज्यसभा सांसद महुआ माजी रांची से चुनाव हार गईं हैं। भाजपा के सीपी (चंदेश्वर प्रसाद) सिंह ने उन्हें 21949 वोटों से हराया।
झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास की बहू और भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू जमशेदपुर ईस्ट से चुनाव जीत गईं हैं। उन्होंने कांग्रेस के अजॉय कुमार को 42871 वोटों से हराया।
पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी और पोटका सीट से भाजपा उम्मीदवार मीरा मुंडा चुनाव हार गईं हैं। JMM के संजीव सरदार ने उन्हें 27902 वोटों से मात दी।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी धनवार से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने JMM के निजामुद्दीन अंसारी को हराया।
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा भाजपा के टिकट पर जगन्नाथपुर से चुनाव लड़ीं। वह हार गईं हैं। कांग्रेस के सोना राम सिंकू ने उन्हें 7383 वोटों से हराया।