मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन JMM के संस्थापक शिबू सोरेन के पुत्र हैं। वह बरहेट सीट से चुनाव जीत गए हैं।
हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना गांडेय सीट से चुनाव जीत गईं हैं।
हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन दुमका सीट से जीत गए हैं।
हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन जामताड़ा सीट से भाजपा उम्मीदवार थी। वह हार गईं हैं।कांग्रेस के इरफान अंसारी यहां जीते हैं।
रामगढ़ सीट से आजसू पार्टी की उम्मीदवार सुनीता गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी हैं। वह हार गईं हैं। कांग्रेस की ममता देवी ने 6790 वोटों से हराया।
डुमरी सीट से JMM प्रत्याशी और पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी हार गईं। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जयराम कुमार महतो को 10945 वोट से जीत मिली।
जगन्नाथपुर सीट भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा हार गईं हैं। वह पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी हैं।
पोटका सीट से भाजपा उम्मीदवार मीरा मुंडा हार गईं हैं। वह झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी हैं।
पूर्णिमा झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास की बहू हैं। वह जमशेदपुर ईस्ट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीत गईं हैं।
चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल घाटशिला से भाजपा उम्मीदवार थे। वह हार गए हैं।