पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की विधवा बेबी देवी डुमरी सीट से चुनाव हार गईं हैं। यहां झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जयराम कुमार महतो को जीत मिली है।
महागामा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपिका पांडे जीत गईं हैं। उन्होंने भाजपा के अशोक कुमार को 18645 वोटों से हराया।
जामा सीट से JMM प्रत्याशी लोइस मरांडी जीत गईं हैं। उन्होंने भाजपा के सुरेश मुर्मू को 5738 वोटों से हराया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय सीट से जीत गईं हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी को 17142 वोटों से हराया।
शिबू सोरेन की बहू और भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन जामतारा सीट से हार गईं हैं। कांग्रेस के इरफान अंसारी ने उन्हें 43676 वोटों से हराया।
पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी और भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा जगन्नाथपुर सीट से हार गईं हैं। कांग्रेस के सोना राम सिंकू ने उन्हें 7383 वोटों से हराया।
राज्यसभा सांसद और JMM उम्मीदवार महुआ माजी रांची से चुनाव हार गईं हैं। भाजपा के चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह ने उन्हें 21949 वोटों से हराया।
झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू जमशेदपुर ईस्ट से भाजपा के टिकट पर जीत गईं हैं।
झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी और भाजपा उम्मीदवार मीरा मुंडा पोटका सीट से हार गईं हैं। JMM के संजीव सरदार ने उन्हें 27902 वोटों से हराया।
मांदर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की चुनाव जीत गईं हैं। उन्होंने भाजपा के सनी टोप्पो को 22803 वोटों से हराया।