रांची में विराट कोहली ने शानदार शतक लगाकर एक बार फिर करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया। मैच के दौरान एक लड़की ने ऐसा रिएक्शन दिया कि वह रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गई।
विराट कोहली के शतक लगाते ही मिस्ट्री गर्ल का इमोशनल और प्यारे तरीके से दिया रिएक्शन वायरल हो गया। उसके फोटोज और स्टेडियम का वीडियो वायरल हो रहा है।
रिया रांची के मैदान पर भारतीय टीम की हौसला-आफजाई कर रही थीं। जैसे ही विराट कोहली ने अपना 52वां शतक पूरा किया तो कैमरापर्सन ने कैमरा रिया की तरफ घुमा दिया तो उनका मूवमेंट कैद हो गया
अब सोशल मीडिया पर हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर ये मिस्ट्री गर्ल कौन है। तो हम बता दें कि यह रिया वर्मा है। जो कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं।
रिया वर्मा के इंस्टाग्राम पर 2.5 मिलियन फॉलोवर हैं। तो वहीं यूट्यूब पर रिया के 3 लाख सब्सक्रिप्शन हैं। फेसबुक तो उसके लाखों फैंस हैं।
रिया वर्मा एक फेमस क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर भी हैं। जहां जहां क्रिकेट मैच होता वह समय निकालकर वहां पहुंच जाती हैं।
रिया वर्मा ने इंस्ट्रग्राम पर अपना यूजर नाम instagram.com/_bachuuuu/ रखा है। जिस पर रील्स बनाकार पोस्ट करती रहती हैं।
रिया वर्मा मुख्य रूप से विराट कोहली और उनकी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की फैन हैं। वह इस टीम का हर मैच देखने स्टेडियम पहुंचती हैं।