मध्यप्रदेश क मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु यादव ने डॉ. इशिता यादव के साथ शादी के बंधन में बंध गए। यह विवाह उज्जैन में एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्पन्न हुआ।
Image credits: x.com/drnarottammisra
Hindi
धीरेंद्र शास्त्री और रामदेव बाबा ने पढ़े मंत्र
विवाह में कई केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल, कई मंत्री-विधायक पहुंचे। वहीं बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री से लेकर योग गुरु रामदेव बाबा ने वैदिक मंत्र पढ़कर शादी की रस्में पूरी कराईं।
Image credits: x.com/ MohanYadav
Hindi
कौन हैं सीएम मोहन यादव की बेटी
मुख्यमंत्री यादव की बहू डॉ. इशिता यादव उनके समधी की बेटी हैं। यानि सीएम की बेटी डॉ. आकांक्षा यादव, दिनेश यादव की बहू हैं। इशिता उन्हीं दिनेश यादव की बेटी है।
Image credits: x.com/drnarottammisra
Hindi
कितनी पढ़ी लिखी हैं CM मोहन यादव की बहू
CM मोहन यादव की बहू बनीं इशिता यादव काफी पढ़ी लिखी हैं। वह वर्तमान में एक डॉक्टर हैं और एमबीबीएस के बाद पो भोपाल के एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज से मास्टर्स इन सर्जरी कर रही हैं।
Image credits: x.com/ MohanYadav
Hindi
CM आवास में हुई थी बेटा-बहू की सगाई
बता दें कि सीएम मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु यादव और इशिता यादव की सगाई पिछले साल जून-2024 में मुख्यमंत्री आवास भोपाल में हुई थी।
Image credits: x.com/KamalPate
Hindi
CM मोहन यादव की हो रही तारीफ
मध्यप्रदेश क मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के बेटे की शादी सामूहिक सम्मेलन की हर तरफ तारीफ हो रही है। संत से लेकर नेता और बिजनेसमैन तक उनकी इस पहल की सराहना कर रहे हैं।