Madhya Pradesh

ऐसा क्या हुआ जो मुस्लिम मनाने लगे मीठी ईद, एक जंग के बाद आईं खुशियां

Image credits: social media

मीठी ईद यानि ईदुल फितर का त्योहार

भारत ही नहीं दुनियाभर में आज गुरुवार को मीठी ईद यानि ईदुल फितर का त्योहार हर्ष और उल्लास से मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं मुस्लिम समाज के लोग आखिर ईद किस वजह से मनाते हैं।

Image credits: social media

रामजान के बाद ईद का उत्सव

यह तो करीब-करीब सभी को पता है कि ईद का ये त्योहार रमजान के महीने खत्म होने के बाद मनाई जाती है। रमजान मुस्लिम समाज के लिए पवित्र महीना होता है, पूर माह वह रोजा रखते हैं।

Image credits: social media

कब मनाई गई थी पहली ईद

बता दें कि सबसे पहले ईद को 02 हिजरी यानी 624 ईस्वी में मनाई गई थी। जिसकी शुरुआत मक्का से मोहम्मद पैगंबर के प्रवास के बाद पवित्र शहर मदीना में हुई थी।

Image credits: social media

1300 साल पुराना है ईद का इतिहास

बताया जाता है कि 1300 साल पहले पैगम्बर हजरत मुहम्मद ने बद्र की लड़ाई में जीत थी। इस महीने मुसलमानों ने पूरे एक माह युद्ध लड़ा था। यह जंग सऊदी अरब के मदीना प्रांत के बद्र शहर हुई थी

Image credits: social media

बद्र की लड़ाई के बाद मनाई ईद

बता दें कि मदीना प्रांत के बद्र शहर में हुई इस लड़ाई के कराण ही इस युद्ध को इतिहास में जंग-ए-बद्र भी कहा जाता है। कहा तो यह भी जाता है कि यह बद्र की लड़ाई इस्लाम की पहली जंग थी।

Image credits: social media

इसलिए इसे कहते हैं मीठी ईद

बद्र की जंग की जीत के बाद मुसलमानों ने एक-दूसरे को मीठा खिलाकर खुशिया मनाई थीं। बस तभी से इस दिन को मीठी ईद या ईद-उल-फित्र के रुप में मनाया जाने लगा।

Image credits: social media