Madhya Pradesh
लोकसभा चुनाव से पहले एडीआर ने एक रिपोर्ट जारी की है। जिसके अनुसार पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ देश के सबसे अधिक अमीर उम्मीदवार हैं।
एमपी के छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ की कुल संपत्ति करीब 716 करोड़ रुपए है। जिसकी घोषणा उन्होंने लोकसभा चुनाव के हलफनामें में की है।
एमपी में कुल 88 प्रत्याशियों में से करीब 27 प्रत्याशी करोड़पति हैं। जिसमें कांग्रेस के पूर्व मंत्री रह चुके दिनेश यादव, कमलेश्वर पटेल, सम्राट सिंह आदि नाम शामिल है।
लोकसभा चुनाव मध्यप्रदेश में कुल 88 में से 19 उम्मीदवारों पर अपराधिक केस दर्ज हैं। जिसमें 9 के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज है और 9 के फार्म रिजेक्ट हुए हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 का मुकाबला काफी रोचक होगा। एमपी के जबलपुर से चुनावी मैदान में सबसे अधिक 19 प्रत्याशी हैं। वहीं सीधा से 17, छिंदवाड़ा से 15, मंडल में 14 और फिर इससे कम हैं।
नकुलनाथ की पत्नी प्रियानाथ भी करोड़पति है। उन्होंने 19 करोड़ रुपए की जानकारी पेश की है।
नकुलनाथ सबसे अमीर होने के बावजूद उनके नाम पर खुदकी गाड़ी भी नहीं है। अच्छी बात यह है कि उनके खिलाफ कोई अपराधिक केस भी दर्ज नहीं है।