Madhya Pradesh

ऐसा कौनसा डर, जो BJP में शामिल होने के दूसरे दिन ही कांग्रेस में लौटीं

Image credits: social media

48 घंटे बाद ही कांग्रेस में लौट गईं

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कई बड़े-बड़े नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। एक महिला नेता ऐसी हैं, जो बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के 48 घंटे बाद ही कांग्रेस में लौट गईं।

Image credits: social media

सीधी नगर पालिका अध्यक्ष हैं काजल अग्रवाल

एक दिन पहले कांग्रेस इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुईं और दूसरे ही दिन कांग्रेस में लौटी यह महिला काजल अग्रवाल हैं, जो कि सीधी नगर पालिका अध्यक्ष हैं।

Image credits: social media

राजनाथ सिंह ने दिलाई थी भाजपा की सदस्यता

काजल अग्रवाल 6 अप्रैल को बीजेपी में शामिल हुई थीं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाई थी। लेकिन 48 घंटे बाद ही उनका मन बदल गया और कांग्रेस में लौट गईं।

Image credits: social media

'मैं भाजपा में कैसे चली गई, खुद नहीं पता'

काजल 8 अप्रैल को अपने ससुर और कांग्रेस नेता विनोद वर्मा के साथ कांग्रेस दफ्तर पहुंची। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं भाजपा में कैसे चली गई, मुझे खुद ही पता नहीं है।

Image credits: social media

कांग्रेस पार्टी में हमेशा रहूंगी...

मीडिया से बात करते हुए काजल ने कहा- मैं कांग्रेस पार्टी के पार्षदों से अध्यक्ष निर्वाचित हुई थी और कांग्रेस पार्टी में हमेशा रहूंगी। आज जो कुछ हीं कांग्रेस की बदौलत हूं।

Image credits: social media

इस डर से कांग्रेस में काजल अग्रवाल

बताया जा रहा है कि काजल के बीजेपी में जाने से उनके ससुर नाराज थे। वहीं सीधी नगर पालिका में कांग्रेस पार्षदों की संख्या अधिक है। अगर वह बीजेपी में जाती तों अध्यक्ष पद भी चला जाता।

Image credits: GOOGLE