Hindi

कौन हैं आदित्य L1 का हार्ट बनाने वाली प्रिया शर्मा, कहते हैं MP की बहू

Hindi

MP के खरगोन की बेटी हैं प्रिया

सूर्ययान मिशन आदित्य एल-1 की टीम में MP के खरगोन की बेटी प्रिया कृष्णकांत शर्मा शामिल हैं। प्रिया ने सूर्ययान आदित्य एल 1 के वीईएलसी पेलोड निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Image credits: social media
Hindi

VELC को कहा जाता है आदित्य एल-1 हार्ट

VELC को आदित्य एल-1 हार्ट कहा जाता है। आदित्य L-1 के L-1 पॉइंट पर स्थापित होने के बाद पेलोड से जो डाटा आएगा, उसे एनालिसिस करने वाली टीम में प्रिया हैं।

Image credits: social media
Hindi

डीआरडीओ में भी काम कर चुकी हैं

प्रिया शर्मा वर्तमान में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स बेंगलुरु में ऑप्टिक्स प्रोजेक्ट इंजीनियर के पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वे डीआरडीओ में भी काम कर चुकी हैं।

Image credits: social media
Hindi

इंदौर से प्रिया ने की है पढ़ाई

प्रिया ने अपनी शुरूआती पढ़ाई महेश्वर और एक निजी इंजीनियरिंग संस्था से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की। इसके बाद इंदौर से ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक्स में एमटेक किया।

Image credits: social media
Hindi

प्रिया का मायका और ससुराल एमपी में...

प्रिया बेंगलुरु में पति कृष्णकांत शर्मा के साथ रहती हैं। पति वहां एक निजी कंपनी में जॉब करते हैं। प्रिया के माता- पिता  दोनों शिक्षक हैं। प्रिया का मायका और ससुराल दोनों MP में हैं

Image Credits: social media