Madhya Pradesh

दिग्विजय सिंह को बेटे-बहू ने पहली बार डाला वोट, पिता का है आखिरी चुनाव

Image credits: social media

दिग्विजय सिंह के बेटे और बहू की चर्चा

मध्यप्रदेश की 9 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। लोग लाइन में लगकर मतदान कर रहे हैं। इसी बीच चर्चा दिग्विजय सिंह के बेटे और बहू की हो रही है, जिन्होंने पहली बार पिता के लिए वोट डाली

Image credits: social media

जयवर्धन सिंह ने पहली बार पिता को दिया वोट

कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के बेटे और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने अपने जीवन में राजगढ़ में पहली बार अपने पिता के चुनाव लड़ते समय वोट डाला है।

Image credits: google

जब 17 साल के थे जयवर्धन सिंह

बता दें कि इससे पहले दिग्वजिय सिंह ने 2003 में राघौगढ़ से चुनाव लड़ा था, तब जयवर्धन की उम्र सिर्फ 17 साल थी, जिसके कारण वो अपने पिता के लिए वोट नहीं डाल सके थे।

Image credits: google

दिग्विजय सिंह की बहू ने पहली बार किया वोट

दिग्विजय सिंह की बहू सृजाम्या सिंह ने भी पहली बार अपने सुसुर को यहां से चुनाव लड़ते वक्त वोट दिया है। क्योंकि जब दिग्विजय सिंह यहां से लड़े थे उस समय सृजाम्या बहू बनकर नहीं आई थीं।

Image credits: social media

दिग्वजिय के भाई ने भी किया मतदान

बता दें कि दिग्वजिय सिंह के छोटे भाई और चाचौड़ा के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने भी लाइन में लगकर मतदान किया। इस दौरान वह उत्साहित नजर आए।

Image credits: google

दिग्विजय सिंह का यह आखिरी चुनाव

बता दें कि दिग्विजय सिंह के लिए काफी अहम चुनाव है, क्योंकि वह प्रचार के दौरान ऐलान कर चुके हैं, इसके बाद वह कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। बस आखिरी बार जिता दो।

Image credits: google