Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश की 9 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण की वोटिंग संपन्न हो गई है। इन नौ सीटों पर शाम 5 बजे तक 62.28 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।
विदिशा लोकसभा सीट पर शाम 5 बजे तक 69.20 मतदान हुआ, यहां से एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहन बीजेपी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।
वहीं गुना लोकसभा सीट पर शाम 5 बजे तक 68.93 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनावी ताल ठोक रहे हैं।
मध्य प्रगेश की राजगढ़ लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। शाम 5 बजे तक 72.08% मतदान हुआ है। यहां से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह चुनावी मैदान में हैं।
मध्य प्रदेश में तीसरे चरण में जिन 9 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई उसमें ग्वालियर, गुना, मुरैना, भिंड, राजगढ़, विदिशा, सागर, बैतूल और भोपाल सीट शामिल थीं।
वहीं सभी 93 सीटों की जाए तो 5 बजे तक करीब 60 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा वोटिंग असम में 74.08%, बिहार में 56.01%, छत्तीसगढ़ में 66.87%, गोवा में 72.52%, गुजरात में 55.22% रही।