Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए होली से पहले बड़ी खुशखबरी आई है। एमपी सीएम मोहन यादव ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी घोषणा की है।
सीएम मोहन यादव ने प्रदेश में आचार संहिता लागू होने से बड़ा फैसला लिया है। जिसके तह सभी सरकारी कर्मचारियों को अब 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़कर मिलेगा।
कर्मचारियों को अब 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। जिसका भुगतान 1 जुलाई 2023 से किया जाएगा। वहीं इसका लाभ 1 2024 से दिया जाएगा। जो अप्रैल की सैलरी से बढ़ेगा।
कर्मचारियों को जुलाई से लेकर फरवरी 2024 तक का एरियर तीन किश्त में दिया जाएगा। जिसका लाभ प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों को मिलेगा।
पिछले महीनों का कुल एरियर जुलाई, अगस्त और सितंबर 2024 में कर्मचारियों के खाते में आनलाइन ट्रांसफर कर दिया जाएगा।