25 साल की एक एयर होस्टेस की मुंबई में हत्या कर दी गई। उसका मर्डर गला काटर किया गया है। लड़की का शव पुलिस को उसके फ्लैट में मिला है। मर्डर संडे की रात किया गया है।
एयर होस्टेस की पहचान 25 साल की रूपल ओगरे के रूप में हुई है। जो कि मूल रूप से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की रहने वाली थी।
पुलिस ने रूपल के फ्लैट से एक सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। क्योंकि उसने हत्या नहीं की। अभी तक रूपल के हत्यारे का पता नहीं चला है।
रूपल ओगरे मुंबई के अंधेरी में स्थित एनजी काम्प्लेक्स में अपनी बड़ी बहन और एक दोस्त के साथ रह रही थी। जिस वक्त उसकी हत्या की गई फ्लैट में कोई नहीं था।
रूपल का हाल ही में एयर होस्टेस के लिए सिलेक्शन हुआ था। वो मुंबई की एक प्राइवेट कंपनी की एयरलाइन में एयर होस्टेस थी। वो वहां ट्रेनी के तौर पर काम कर रही थी।
मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक और शख्स को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही इस मामले का खुलासा हो जाएगा।
रूपल ओगरे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी। वो हर इवेंट और ओकेशन पर अपनी फोटो शूट करवाकर अपलोड किया करती थी।