Hindi

मुंबई को मिली पहली महिला खुफिया चीफ! कौन हैं डॉ. आरती सिंह?

Hindi

मुंबई पुलिस को मिली पहली महिला खुफिया प्रमुख

मुंबई को मिली पहली महिला खुफिया चीफ! 2006 बैच की आईपीएस डॉ. आरती सिंह को सौंपा गया सबसे संवेदनशील पद, जानिए उनके बारे में ऐसे राज जो कम ही लोग जानते हैं...

Image credits: Social Media
Hindi

मुंबई की सुरक्षा के नए युग की शुरूआत

2006 बैच की IPS डॉ. आरती सिंह अब मुंबई की पहली महिला संयुक्त पुलिस आयुक्त (इंटेलिजेंस) होंगी। यह मुंबई की सुरक्षा का नया युग साबित होगा।

Image credits: Social Media
Hindi

कौन हैं डॉ. आरती सिंह?

 MBBS करने के बाद IPS बनीं डॉ. आरती सिंह ने अमरावती कमिश्नर, IG रैंक और SIT हेड जैसे जिम्मेदार पदों पर काम किया है। अब खुफिया प्रमुख बनकर रचेंगी इतिहास।

Image credits: Social Media
Hindi

इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट में नया पद

मुंबई की सुरक्षा ज़रूरतों को देखते हुए सरकार ने नया पद 'संयुक्त पुलिस आयुक्त (खुफिया)' सृजित किया है, जो अब डॉ. आरती सिंह को सौंपा गया है।

Image credits: Social Media
Hindi

VIP मूवमेंट और मुंबई का खतरा

मुंबई में अक्सर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री जैसे VIP आते हैं। ऐसे में खतरे का स्तर बढ़ता है और खुफिया निगरानी पहले से ज़्यादा जरूरी हो जाती है।

Image credits: Social Media
Hindi

मेडिकल से मिशन तक का सफर

BHU से डॉक्टर बनीं आरती सिंह ने सेवा का रास्ता चुना। IPS बनने के बाद कई ज़िम्मेदार पोस्ट संभाल चुकी हैं, अब इंटेलिजेंस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी उन पर है।

Image credits: Social Media
Hindi

मिला राष्ट्रीय पहचान और सम्मान

कोविड योद्धा अवॉर्ड, आंतरिक सुरक्षा पदक और फोर्ब्स में फीचर – आरती सिंह का करियर महिला IPS अफसरों के लिए प्रेरणा बन चुका है।

Image credits: Social Media
Hindi

बड़े केसों में साबित की सख्ती

बदलापुर नाबालिग रेप केस जैसे संवेदनशील मामलों की SIT प्रमुख रह चुकीं आरती ने अपने निर्णय और लीडरशिप से सिस्टम में विश्वास कायम किया।

Image credits: Social Media
Hindi

महाराष्ट्र पुलिस में तबादलों की लहर

आरती सिंह के साथ-साथ 14 SP और कई DIG स्तर के अधिकारियों का भी तबादला हुआ है। पुलिस महकमे में नए चेहरे, नई जिम्मेदारियों के संकेत मिल रहे हैं।

Image credits: Social Media

क्या नया केबल ब्रिज मुंबई के ट्रैफिक को दे पाएगा रफ्तार? यहां जानें...

कोर्टरूम से बोस्टन मैराथन ट्रैक तक: नागपुर के वकील ने रचा इतिहास!

मुंबई से बेंगलुरु सिर्फ 6 घंटे में-भारत का सबसे हाईटेक Expressway रेडी

देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे खुलने को तैयार, अनुमान लगाइए कौन सा?