Hindi

ये है मुंबई का पहला एलिवेटेड फ़ॉरेस्ट वॉकवे, जानें क्या है इसमें खास?

Hindi

सिंगापुर से प्रेरित है पहला एलिवेटेड फ़ॉरेस्ट वॉकवे

मुंबई के मालाबार हिल में सिंगापुर से प्रेरित पहला एलिवेटेड फ़ॉरेस्ट वॉकवे दिसंबर तक तैयार हो जाएगा। इस वॉकवे से अरब सागर और बर्डवॉचिंग ज़ोन के अद्भुत दृश्य का अनुभव होगा।

Image credits: Twitter
Hindi

यहां टहलने वालों को होगा अलग अनुभव

इस पर शहरवासियों को प्राकृतिक सौंदर्य और मनोरंजन का अनूठा अनुभव मिलेगा। यह वॉकवे सिंगापुर के प्रसिद्ध फ़ॉरेस्ट वॉकवे से प्रेरित है। इसका कंस्ट्रक्शन प्रॉसेस लास्ट स्टेप में है।

Image credits: Twitter
Hindi

BMC करा रहा इस वॉकवे का निर्माण

BMC (बृहन्मुंबई नगर निगम) के तहत चल रहे इस प्रोजेक्ट का सिविल कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जिसमें विद्युतीकरण, पेंटिंग, टॉयलेट निर्माण और टिकट काउंटर की स्थापना पर काम चल रहा है।

Image credits: Twitter
Hindi

कब तक जनता के लिए खुलेगा वॉकवे?

हालांकि विधानसभा चुनाव और स्टाफ़िंग चुनौतियों की वजह से प्रोजेक्ट में 2 से 3 महीने और लग सकते हैं, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि साल के अंत तक वॉकवे को जनता के लिए खोला जाएगा।

Image credits: Twitter
Hindi

कितने एरिया में बन रहा है वॉकवे?

इस वॉकवे का कुल क्षेत्रफल 705 मीटर होगा, जो मालाबार हिल फ़ॉरेस्ट के भीतर फैला है। इसके प्रवेश और निकास बिंदु कमला नेहरू पार्क के पीछे स्थित सिरी रोड पर होंगे।

Image credits: Twitter
Hindi

वॉकवे से दिखेगा अरब सागर जैसा सुंदर दृश्य

वॉकवे पर चलने वाले आगंतुकों को अरब सागर के सुंदर दृश्य, बर्डवॉचिंग के अवसर और ग्लास-बॉटम व्यूइंग डेक से अविस्मरणीय दृश्य देखने का अनुभव मिलेगा। अब तक 90% कार्य पूरा हो चुका है।

Image credits: Twitter
Hindi

सिक्योरिटी के लिए अभी से शुरू हो गई तैयारी

वॉकवे की सुरक्षा भी प्रमुख चिंता का विषय है। अधिकारियों ने इसका ध्यान रखते हुए कर्मचारियों की नियुक्ति प्रॉसेस शुरू कर दिया है ताकि जब वॉकवे खुले, तो सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Image credits: Twitter
Hindi

कब से बनना शुरू हुआ था ये वॉकवे?

इसकी शुरुआत 2020 में सिंगापुर के वॉकवे से प्रेरित होकर की गई थी। BMC ने 2021 में निविदा जारी की थी। इस पर कुल 22 करोड़ रुपये की लागत आई थी। मार्च 2022 में नागरिक कार्य शुरू हुए थे।

Image Credits: Twitter