भारत समेत पूरी दुनिया में आज 5 अक्टूबर को गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। वहीं पंजाब में अमृतसर गोल्डन टेंपल का नजारा देखते ही बन रहा है।
Image credits: ANI
Hindi
अस्त्र-शस्त्रों से सजा गोल्डन टेंपल
गोल्डन टेंपल को दुल्हन को तरह लाइट्स और फूलों से सजाया गया है। श्री अकाल तख्त साहिब में गुरु साहिबानों के अस्त्र-शस्त्रों (जलो साहिब) की विशेष सजावट की गई।
Image credits: ANI
Hindi
देश-विदेश से पहुंचे हजारों लोग
रात में श्री दरबार साहिब में दीपमाला और भव्य आतिशबाजी का आयोजन भी किया जाएगा। इस मौके पर देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान कर गुरु साहिब के दर्शन किए।
Image credits: ANI
Hindi
गोल्डन टेंपल पहुंचे सीएम मान
वहीं इस पावन अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी अपनी पत्नी के साथ अमृतसर पहुंचे। उन्होंने गुरु साहिब के दर्शन कर समस्त मानवता के कल्याण के लिए अरदास की।
Image credits: ANI
Hindi
सीएम भगवंत मान ने खाया लंगर
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले श्री दरबार साहिब में जाकर माथा टेका। इसके बाद सेवा भी की। फिर लंगर में प्रसाद के रूप में पत्नी के साथ हलवा भी खाया।
Image credits: ANI
Hindi
संगतों को प्रकाश पर्व की बधाई
सीएम भगवंत मान ने संगतों को प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी के उपदेश मानवता और समानता के प्रतीक हैं।