Punjab

चंडीगढ़ में फटे बादल...हॉस्पिटल-रेलवे ट्रेक डूबे-सड़कों पर चल रही नाव

Image credits: google

चंडीगढ़ में मूसलाधार बारिश से हाहाकार

चंडीगढ़ में हो रही मूसलाधार ने हाहाकार मचा दिया है। पूरा शहर पानी-पानी हो चुका है। यह बारिश लोगों के लिए मुश्किल बनती जा रही है। लोग घरों में कैद हो चुके हैं।

Image credits: google

चंडीगढ़ में बारिश ने तो कई सालों का रिकॉर्ड

चंडीगढ़ की इस बारिश ने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इतिहास में पहली बार 24 घंटे में 322.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इतनी बारिश चंडीगढ़ में इससे पहले कभी नहीं हुई।

Image credits: google

अस्पताल और रेलवे स्टेशन में भरा पानी

लोगों का कहना है कि यह बारिश नहीं जलप्रलय है। शहर के कई अस्पताल और रेलवे स्टेशन पर पानी भर चुका है। कई सड़कें डूब चुकी हैं। आलम यह है कि नावें चल रही हैं।

Image credits: google

चंडीगढ़ में गाइडलाइन जारी

मौसम विभाग ने भी चंडीगढ़ की जनता के लिए अलर्ट जारी कर रखा है। साथ ही प्रशासन ने गाइडलाइन जारी की है। कहा है कि जरूरी काम हो तो ही बाहर निकलें।

Image credits: google

24 घंटे से बारिश का सिलसिला जारी

चंडीगढ़ में यह मूसलाधार बारिश शनिवार सुबह 8:30 बजे शुरू हुई जो रविवार सुबह जारी है। यानि लगातार 24 घंटे से बारिश का सिलसिला जारी है।

Image credits: google

चंडीगढ़ में कमर तक भर चुका है पानी

पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ के कई शहरों और गांव में पानी कमर तक भर चुका है। बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सीएम भगवंत मान ने अधिकारियों को आदेश दे दिए हैं।

Image credits: google