22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इसे देश का हर शख्स अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट कर रहा है।
यह सैंड आर्टिस्ट नागौर की आरती सोनी है जिसने 40 घंटे में 400 किलो कलर और 10 किलो सैंड से ऐसी रंगोली तैयार की है कि यह 15 फीट ऊपर से देखनी पड़ती है।
ये रंगोली विशाल होने के कारण जमीन से नजर नहीं आती है। इसे देखने के लिए उंचे स्थान पर जाना पड़ता है। ये मेड़ता के मीरा बाल स्कूल ग्राउंड में बनाई है।
आरती इससे पहले एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और वर्ल्ड बुक ऑफ इंडिया में भी कई कलाकृतियां बनाकर अपना नाम दर्ज करवा चुकी है।
आरती ने इस रंगोली को वर्ल्ड बुक ऑफ इंडिया में दर्ज करवाने के लिए अप्लाई किया है। उनका मानना है कि यह भगवान राम की सबसे बड़ी रंगोली है।
कौन है यह महिला कलेक्टर, जिनके एक आदेश से पूरे प्रदेश में मचा हड़कंप
पाकिस्तान से लौटी अंजू दिल्ली में कर रही नौकरी, जानिये आगे का प्लान
राम मंदिर फर्श पर लगेगा सोने का झाड़ू, हत्थे में जड़े हीरे जवाहरात
खुद को श्रीराम के वंशज बताने वाले कांग्रेसी नेता कौन हैं, अभी कहा हैं?