Hindi

कौन है राजस्थान की वह बहू, जिसे फोर्ब्स 30 एशिया में मिली जगह....

Hindi

कौन हैं भाग्यश्री भंसाली?

फोर्ब्स अंडर 30 एशिया 2024 की सूची में भाग्यश्री भंसाली जैन का नाम। जानिए उनकी कंपनी, द डिस्पोजल कंपनी, जो हर महीने 45 हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट रिसाइकिल करती है।

Image credits: Our own
Hindi

वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी चलाती हैं भाग्यश्री

हाल ही में फोर्ब्स 30 के द्वारा अंडर 30 एशिया 2024 की सूची जारी की गई है। इसमें भाग्यश्री भंसाली जैन भी शामिल है। जिन्होंने वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी द डिस्पोजल कंपनी की शुरुआत की थी।

Image credits: Our own
Hindi

हर महीने करीब 45 हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट किया जाता है रिसाइकिल

जो हर महीने करीब 45 हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट को रिसाइकिल करती है। केवल राजधानी जयपुर ही नहीं बल्कि मुंबई और दिल्ली जैसे शहर और विदेशों तक इस कंपनी का काम पहुंच चुका है।

Image credits: Our own
Hindi

मूलत: दिल्ली की रहने वाली हैं भाग्यश्री भंसाली

मूल रूप से दिल्ली एनसीआर की रहने वाली भाग्यश्री ने प्लास्टिक पॉल्यूशन के खिलाफ मोर्चा खोला था। कई सालों पहले इनके द्वारा शुरू किया गया अभियान इनकी पहचान बन चुका है।

Image credits: Our own
Hindi

ब्रेस्ट कैंसर होने के बाद शुरू किया अभियान

दरअसल भाग्यश्री की मां को ब्रेस्ट कैंसर हो गया था। इसके बाद जब भाग्यश्री ने रिसर्च की तो पता चला कि माइक्रो प्लास्टिक कैंसर का एक बड़ा कारण होता है।

Image credits: Our own
Hindi

पर्यावरण को साफ रखने का लिया संकल्प

बस उसी दिन से भाग्यश्री ने पर्यावरण को साफ रखने के लिए प्लास्टिक वेस्ट को रिसाइकिल करना अपना मिशन बना लिया। तब से वो लगातार अपना काम करती आ रही हैं।

Image credits: Our own
Hindi

शादी के बाद भी जारी रखा अपना अभियान

साल 2020 में उनकी शादी होने के बाद वह जयपुर शिफ्ट हो गई और यहां पर भी अपना काम जारी रखा।

Image credits: Our own
Hindi

पर्यावरण संरक्षण में लोग दे रहे योगदान

इसके बाद भाग्यश्री ने अपनी कंपनी की शुरुआत की और आज कंपनी इस मुकाम तक पहुंच गई है। यह लोग पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे रहे हैं।

Image credits: Our own
Hindi

कूड़ा बिनने वाले मजदूरों के जीवन में आ रहा बदलाव

साथ ही आज कचरा बिनने वाले मजदूरों के जीवन में भी बड़ा बदलाव ला रहे हैं। जिससे समाज में व्यापक बदलाव तो दिख ही रहा है, गरीबों की मदद भी हो रही है। 

Image Credits: Our own