Rajasthan
राजस्थान के जयपुर में पुलिस ने भावना शर्मा नाम की एक लड़की को गिरफ्तार किया है। जिसने 8 साल में 14 लोगों के खिलाफ रेप और ब्लैकमेलिंग के मामले दर्ज करवाए।
भावना अब 15वीं बार जब वह एक एडवोकेट को अपने जाल में फंसाना चाहती थी तो उसकी पोल खुली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार यह लड़की पहले तो लोगों को अपने जाल में फंसा कर उन्हें शादी करने के लिए दबाव बनाती और जब कोई मना करते तो उस पर रेप और बलात्कार का मामला दर्ज करवाती।
भावना ने साल 2016 में एक लड़के को फंसाकर उसके खिलाफ पहला मामला दर्ज करवाया। इसके बाद उसने अलग-अलग लोगों से लाखों रूपए ऐंठ लिए।
जब पुलिस ने उसके ऑनलाइन बैंकों के रिकार्ड सहित अन्य चीजों की जांच की तक पुलिस को पता चला कि लड़की ने अब तक कई लोगों को अपना शिकार बनाया है।
पुलिस का मानना है कि इस लड़की के शिकार कई ऐसे लोग भी है जो शर्मिंदगी के डर से पुलिस में मामला दर्ज करवाने ही नहीं पहुंचे।