किसान की बेटी बनने जा रही है Miss World?, 10 साल की उम्र देखा था सपना
Rajasthan Apr 27 2025
Author: Arvind Raghuwanshi Image Credits:Our own
Hindi
राजस्थान का नाम रोशन करेंगी नंदिनी गुप्ता
राजस्थान के कोटा की रहने वाली नंदिनी गुप्ता ने 2023 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। उन्होंने राजस्थान का नाम देश में रोशन किया। उनके पिता खेती से जुड़े हुए हैं तो मां ग्रहणी हैं।
Image credits: Instagram/nandini gupta
Hindi
नंदिनी मिस वर्ल्ड 2025 रिप्रेजेंट करेंगी
अब जल्द ही नंदिनी केवल राजस्थान ही नहीं बल्कि इंडिया का नाम पूरे विश्व में रोशन करेगी। नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड 2025 की मंच पर देश को रिप्रेजेंट करने के लिए तैयार है।
Image credits: Our own
Hindi
ऐश्वर्या राय को देखते ही बना लिया फैसला
नंदिनी 10 साल की थी तब उन्होंने एक बार फिल्म में ऐश्वर्या राय को एक्टिंग करते हुए देखा था। ऐश्वर्या की खूबसूरती से नंदिनी काफी प्रभावित हुई।
Image credits: Instagram:@nandiniguptaa13
Hindi
छोटी सी उम्र में देखा बड़ा सपना
नंदिनी ने घरवालों से ऐश्वर्या के बारे में जानकारी हासिल की तो पता चला कि ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड रह चुकी है। इतनी छोटी उम्र से ही नंदिनी ने ठान लिया था कि उसे भी मिस वर्ल्ड बनना है।
Image credits: Instagram
Hindi
नंदिनी 21 साल की उम्र में बनीं मिस इंडिया
पढ़ाई करने के साथ-साथ नंदिनी ने अपने मॉडलिंग फील्ड का भी पूरा ध्यान रखा। 21 साल की उम्र में वह मिस इंडिया बन गई।
Image credits: Instagram
Hindi
120 देश की हसीनाएं लेंगी हिस्सा
नंदिनी बताती है कि अब कुछ ही दिनों बाद में मिस वर्ल्ड कंपटीशन शुरू होने जा रहा हूं। अब ऐसा लग रहा है मानो दिवाली आने वाली हो। इस कंपटीशन में 120 देश सुंदरियां हिस्सा लेंगी।
Image credits: Instagram
Hindi
इस बार कंपटीशन इंडिया में
इस बार कंपटीशन का आयोजन इंडिया में होने जा रहा है। ऐसे में यदि नंदिनी इस कंपटीशन को जीत लेती है तो यह इंडिया के लिए सोने का सुहागा सा होगा।