हॉट सीट पोकरण में भाजपा के महंत प्रतापपुरी की शानदार जीत
Rajasthan Dec 03 2023
Author: Satyam Bhardwaj Image Credits:socail media
Hindi
बीजेपी प्रत्याशी महंत प्रतापपुरी की जीत
पोकरण सीट से भाजपा उम्मीदवार मंहत प्रतापपुरी ने शानदार जीत हासिल करते हुए 35,427 वोटों से कांग्रेस सरकार के कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद को हरा दिया है।
Image credits: Adobe Stock
Hindi
2018 में भाजपा को हराया
पोकरण सीट पर 2018 में कांग्रेस प्रत्याशी शालेह मोहम्मद ने 82964 वोट पाकर भाजपा प्रत्याशी को हराया था। आगे पढ़ें पिछले कुछ चुनावों के रोचक आंकड़े...।
Image credits: Adobe Stock
Hindi
12 वीं पास ने जीता चुनाव
12वीं पास शालेह मोहम्मद ने अपनी कुल संपत्ति 1 करोड़ 9 लाख रुपए घोषित की थी।
Image credits: getty images
Hindi
2013 में आई भाजपा
2013 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी शैतान सिंह को जनता ने 85010 वोट देकर विधायक के रूप में चुना था। कांग्रेस प्रत्याशी शाले मोहम्मद को 50566 वोट मिले थे।
Image credits: Adobe Stock
Hindi
2008 में 339 वोटों से हारी भाजपा
2008 के चुनाव में फिर शाले मोहम्मद की 42756 वोट पाकर जीत हुई थी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी शैतान सिंह को 339 वोटों से हराया था।
Image credits: Adobe Stock
Hindi
पोकरण क्षेत्र में 1 लाख 95 हजार वोटर
पोकरण विधानसभा क्षेत्र में 2008 में 138029 कुल मतदाता थे। 2013 में 163319 मतदाता थे। 2018 में कुल मतदाता की संख्या 195607 थी।