Uttar Pradesh

24 लाख दीपों से जगमगाएगी भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या

आयोध्या में 11 नवंबर को दीपावली के उपलक्ष्य में दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन एक साथ 24 लाख दीपक जलाए जाएंगे।

Image credits: Getty

रोशनी से जगमगाएंगे घाट

अयोध्या के सभी 51 घाट रोशनी से जगमगाएंगे।  यहां हर घाट पर लाखों दीपक एक साथ जलेंगे। जिसकी आकर्षक रोशनी भी पानी में झिलमिलाएगी।

Image credits: Getty

25 हजार लोग जुटेंगे

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए 25 हजार युवक युवतियां और महिला पुरुष मिलकर 24 लाख दीपक लगाएंगे।

Image credits: Getty

अयोध्यावासियों में उत्साह

दीपावली से एक दिन पहले भव्य दीपोत्सव को लेकर अयोध्यावासियों में उत्साह है। महिलाएं अपने घर आंगन को भी दीपक से सजा रही हैं।

Image credits: Getty

लेजर लाईटों से दमकी हर की पौड़ी

दीपोत्सव धूमधाम से मनाने के लिए आयोध्या में हर की पौड़ी को भी लेजर लाईटों से सजाया गया है।

Image credits: Getty

गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकार्ड

आयोध्या में पहले भी 5 बार एक साथ लाखों दीपक लगाकर गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज हुआ है। इस बार छटवीं बार व‌र्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराया जाएगा।

Image credits: Getty

एक साथ जलेंगे दीपक

11 नवंबर को सुबह से ही दीपोत्सव की तैयारी शुरू हो जाएगी। लेकिन दीपक एक साथ शाम को जलाए जाएंगे।

Image credits: Getty

जगमगा उठेंगे घाट

जैसे ही एक साथ 24 लाख दीपक एक साथ जलेंगे, आयोध्या के सभी घाट दीपकों की रोशनी से जगमगा उठेंगे।

Image credits: Getty

मंदिर से लेकर बाजार तक सजा

अयोध्या में दीपावली धूमधाम से मनाई जा रही है। भगवान श्रीराम के मंदिर से लेकर घर आंगन और बाजार आकर्षक रूप से सज गए हैं।

Image credits: Getty

अयोध्या पहुंच रहे लोग

अयोध्या में दीपावली मनाने के लिए देश और विदेश से लोग पहुंचने लगे हैं। क्योंकि भगवान श्रीराम की नगरी में दीपावली मनाने का आनंद ही अलग है।

Image credits: Getty