Hindi

वो पावरफुल लेडी, जिसे सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी ने किया नमस्कार

Hindi

रायबरेली से राहुल का नामांकन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से शुक्रवार को अपना नामांकन फॉर्म भरा। इस दौरान सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी भी कलेक्ट्रेट में मौजूद रहीं।

Image credits: Our own
Hindi

इस पावरफुल लेडी को नमस्कार

राहुल गांधी ने निर्वाचन अधिकारी और रायबरेली डीएम हर्षिता माथुर को अपना नामांकन फॉर्म दिया और सोनिया, राहुल प्रियंका ने डीएम को नमस्कार किया। इस दौरान सभी मुस्कुराते नजर आए।

Image credits: X Twitter
Hindi

हर्षिता माथुर कौन हैं

IAS हर्षिता माथुर रायबरेली की मौजूदा डीएम हैं। भोपाल की रहने वाली हैं। उनका जन्म 18 सितंबर 1988 को हुआ था। शुरुआती पढ़ाई के बाद सिविल सर्विसेज में जाने का फैसला किया।

Image credits: X Twitter
Hindi

2013 में बनी IAS

हर्षिता माथुर ने साल 2013 में यूपीएससी (UPSC) क्रैक किया था। उनके पति अनुज सिंह भी 2013 बैच के आईएएस ऑफिसर हैं। अनुज बिहार के हैं और 2017 में दोनों की शादी हुई थी।

Image credits: X Twitter
Hindi

IAS हर्षिता माथुर की पहली पोस्टिंग

साल 2015 में ट्रेनिंग खत्म होने के बाद IAS हर्षिता माथुर की पहली पोस्टिंग मुरादाबाद में बतौर जॉइंट मजिस्ट्रेट हुई। 9 महीने बाद साल 2016 में उनका ट्रांसफर मेरठ कर दिया गया।

Image credits: X Twitter
Hindi

गोरखपुर में काम से मिली पॉपुलैरिटी

2 मई 2017 को उनकी पोस्टिंग बस्ती में सीडीओ के पद पर की गई। उनका काम देख सीएम योगी ने अपने गृह जनपद गोरखपुर की जिम्मेदारी दी। जहां कोरोना काल में शानदार काम कर खूब पॉपुलर हुईं।

Image credits: Facebook
Hindi

रायबरेली का डीएम बनाया गया

सितंबर 2013 में हर्षिता माथुर को रायबरेली का डीएम बना दिया गया। उनके पति अभी सीतापुर जिले के डीएम हैं। रायबरेली से पहले हर्षिता माथुर कासगंज की डीएम थीं।

Image Credits: X Twitter