Hindi

दूल्हा-दुल्हन की न मेहंदी छूटी न सुहागरात और भाई ने दोनों को मारडाला

Hindi

फरसे से गला काटकर मार डाला

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में परिवार के एक लड़के ने घर के ही 5 लोगों को फरसे से गला काटकर मार डाला, जिसमें दूल्हा-दुल्हन भी शामिल थे।

Image credits: google
Hindi

जघन्य हत्याकांड ने मचाया कोहराम

मैनपुरी जिले के अरसारा गोकुलपुर गांव में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात यह जघन्य हत्याकांड हुआ है। इस घटना से पूरे इलाके में कोहराम मचा है।

Image credits: google
Hindi

एक दिन पहले हुई थी शादी

सोनू यादव (23) की बीते गुरुवार को ही शादी हुई थी। दूल्हा-दुल्हन परिवार के साथ हंसी-मजाक करने के बाद रात को छत पर सोने चले गए।

Image credits: google
Hindi

गहरी नींद में काट दिया गला

छत पर सभी पांचों लोग गहरी नींद में सोए हुए थे। तभी आधी रात को सोहवीर यादव को क्या हुआ कि उसने फरसे से नई-नवेली बहू और भाई को काटा डाला।

Image credits: google
Hindi

ना दूल्हे के पैरों से महावर छूटा न दुल्हन की मेहंदी

दुखद बात यह है कि ना तो दूल्हे के पैरों से महावर छूटा था और न दुल्हन के हाथों से मेहंदी। दोनों की सुहगरात भी नहीं मनी थी। पहले ही सनकी भाई ने उनकी हत्या कर दी।

Image credits: google
Hindi

दूल्हा-दुल्हन के साथ बहनोई को भी मार डाला

दूल्हा-दुल्हन की हत्या करने के बाद आरोपी भागते हुए नीचे वाली मंजिल पर आया और कमरों में सो रहे एक और छोटे भाई समेत बहनोई पर हमला कर मार डाला।

Image credits: google
Hindi

5 हत्या करने के बाद खुद को मार ली गोली

चीख-पुकार की आवाज सुन जब आरोपी की पत्नी और पिता पहुंचे तो उनको भी घायल कर दिया। इसके बाद उसने भी खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Image Credits: google