मध्य प्रदेश में वक्फ बोर्ड की 23,118 संपत्तियों में से 14,986 की जांच शुरू हो गई है। वेरीफिकेशन के बाद सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज किए जाएंगे। जानिए इस बड़ी कार्रवाई का मकसद।
मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के पास कुल 23,118 संपत्तियां दर्ज हैं। इनमें मकान, दुकानें, जमीनें और धार्मिक स्थल शामिल हैं।
राज्य सरकार ने पहले चरण में 14,986 संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है। सत्यापन के बाद डेटा ऑनलाइन किया जाएगा।
भोपाल जिले के 81 गांवों में 777 वक्फ संपत्तियों का सत्यापन किया जा चुका है। पटवारियों से कराया गया सर्वे।
हर संपत्ति का रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है जिसमें यह भी देखा जाएगा कि कौन किराए पर है और कौन काबिज़ है।
नए वक्फ कानून के तहत अब बिना सत्यापन के कोई दावा मान्य नहीं होगा। दस्तावेज़ों की जांच अनिवार्य कर दी गई है।
जहां वक्फ बोर्ड और आम लोगों के बीच विवाद हैं, उन संपत्तियों का भी सत्यापन किया जाएगा। पारदर्शिता पर ज़ोर रहेगा।
इन बेशकीमती वक्फ संपत्तियों की सही जानकारी मिलने से उनके बेहतर उपयोग और आय प्रबंधन में मदद मिलेगी।
लखनऊ के ये स्कूल क्यों बना पैरेंट्स की पहली पसंद? जानिए Top 10 schools in Lucknow
Ram Navami 2025: रामलला का सूर्य तिलक कैसे होता है? Ayodhya Ram Mandir में है खास तकनीक
'छूओगे तो मैं मर जाऊंगी’, सुहागरात पर दूल्हे को मिली धोखे की सौगात
CM योगी के 8 साल पूरे होने पर 8 यादगार तस्वीरें, हर किसी का दिल छू गईं