Uttar Pradesh
सोमवार को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर की ये नई तस्वीरें साझा कीं। जिसमें मंदिर की भव्यता और सुंदरता दिख रही है।
राम मंदिर ट्रस्ट ने जो तस्वीरें शेयर की हैं वो रात के समय की हैं। रात में राम मंदिर एकदम सोने की तरह दिखाई देगा।
राम मंदिर की एक तस्वीर में मंदिर के गर्भगृह की सामने आई है। जिसमें लगाया गया सोना का दरवाजा चमकता नजर आ रहा है।
राम मंदिर के दरवाजों पर भव्य नक्काशी दिखाई पड़ रही है। मंदिर के ग्राउंड फ्लोर पर सभी 14 सोने के दरवाजे लग चुके हैं।
बता दें कि रामलला का सिंहासन भी सोने का बनाया जा रहा है। जो 15 जनवरी तक पूरा हो जाएगा। वहीं मंदिर का शिखर भी सोने का होगा।
22 जनवरी को पूरा भारत देश राम के रंग में रंगा हुआ नजर आएगा। करोड़ों लोग रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम लाइव देखेंगे।