Uttar Pradesh

कॉटन की साड़ी, नो मेकअप...असल जिंदगी में ऐसी हैं डिंपल यादव

Image credits: instagram

मैनपुरी से चुनावी मैदान में डिंपल यादव

मुलायम सिंह यादव की बहू और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव इस बार मैनपुरी से लोकसभा के चुनावी मैदान में हैं, जहां से उनके ससुर चुनाव लड़ा करते थे। इस सीट पर आज वोटिंग चल रही है।

Image credits: social media

सबसे फेमस महिला लीडर में से एक

डिंपल यादव आज देश के सबसे फेमस महिला लीडर में से एक हैं। वह दो बार कन्नौज और एक बार मैनपुरी से सांसद रह चुकी हैं। इस बार फिर से मैनपुरी से चुनाव लड़ रही हैं।

Image credits: social media

डिंपल यादव किसकी बेटी हैं

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर की रहने वाली डिंपल यादव का जन्म 1978 में पुणे में हुआ था। पिता आर्मी कर्नल एससी रावत वहीं रहते थे। उनकी शुरुआती पढ़ाई पुणे में ही हुई। उनकी दो बहने हैं।

Image credits: social media

डिंपल-अखिलेश यादव की पहली मुलाकात

12वीं की पढ़ाई के बाद डिंपल यादव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कंप्लीट किया। यहीं उनकी मुलाकात अखिलेश यादव से एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई। पहली मुलाकात में दोनों प्यार कर बैठे।

Image credits: instagram

तीन बच्चों की मां, लाइफ बेहद सिंपल

24 नवंबर, 1999 में दोनों ने शादी की। आज डिंपल और अखिलेश यादव के तीन बच्चे अदिति, टीना और अर्जुन हैं। डिंपल यादव बेहद सिंपल जिंदगी जीती हैं, जो उनके फैंस को काफी पसंद आती है।

Image credits: instagram

कॉटन की साड़ी पहनना पसंद

डिंपल यादव अक्सर ही कॉटन की साड़ी में नजर आती हैं। कहा जाता है कि उन्हें कॉटन की साड़ी काफी पसंद आती है। वह बिना मेकअप ही दिखती हैं। उन्हें मेकअप ज्यादा पसंद नहीं है।

Image credits: social media

डिंपल यादव कितनी अमीर

चुनावी एफिडेविट के अनुसार, डिंपल यादव के पास 15.5 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी है। इसमें 5,72,447 रुपए कैश है। डिंपल के पास 5.10 करोड़ चल, 10.44 करोड़ अचल संपत्ति है।

Image credits: social media