श्रीराम की नगरी अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव-2025 में आस्था, संस्कृति और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। राम की पैड़ी सहित 56 घाटों पर 26 लाख दीप जगमग होंगे।
Image credits: Asianet News
Hindi
1100 स्वदेशी ड्रोन रामायण के प्रसंग दिखेंगे
18-19 अक्टूबर को दीपोत्सव के दौरान 1100 स्वदेशी ड्रोन रामायण के प्रसंग दिखाएंगे। इस शो में हनुमान, रामसेतु और राम मंदिर जैसी आकृतियां आकाश में प्रदर्शित की जाएंगी।
Image credits: Asianet News
Hindi
3-डी होलोग्राफिक म्यूजिकल लेजर शो
आकाश में अद्भुत कलाकृतियां दिव्य दृश्य प्रस्तुत करेंगी। 3-डी होलोग्राफिक म्यूजिकल लेजर शो दर्शकों के सामने वास्तविक प्रतीत होने वाली छवियों के माध्यम से अनुभव को यादगार बनाएंगी।
Image credits: Asianet News
Hindi
शो में 'त्रेता युग से नव अयोध्या'
शो में 'त्रेता युग से नव अयोध्या' की प्रतीकात्मक झांकी भी दिखेगी संगीत और रोशनी से सजे लेज़र शो में प्रभु श्रीराम के जीवन और आदर्शों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से चित्रित किया जाएगा।