Tech News

साइबर क्राइम में नंबर-1 ये देश, जानें कहां आता है भारत का नंबर

Image credits: Getty

क्या सबसे ज्यादा साइबर क्राइम भारत में

भारत में साइबर क्राइम केस आए दिन सुनने को मिलते हैं। इसमें बढ़ोतरी भी हो रही है। हर दिन लोगों को अकाउंट, डिटेल्स चोरी हो रहा लेकिन भारत में सबसे ज्यादा साइबर अपराध नहीं होते हैं।

Image credits: freepik

साइबर क्राइम पर रिसर्च

ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ वेल्‍स ने 3 साल तक रिसर्च करने के बाद वर्ल्‍ड साइबर क्राइम इंडेक्‍स तैयार किया है। इस रिसर्च को प्‍लस वन जर्नल में पब्लिश किया गया है।

Image credits: freepik

साइबर क्राइम में किन बातों पर फोकस

इस रिसर्च में 5 मुख्‍य साइबर क्राइम को फोकस में रखा गया है। रैनसमवेयर, क्रेडिट कार्ड चोरी और अन्‍य फ्रॉड जैसे कैटेगरी में बांटकर हर देश को अलग-अलग रैंकिंग दी गई है।

Image credits: freepik

दुनिया में सबसे ज्यादा साइबर क्राइम कहां

वर्ल्‍ड साइबर क्राइम इंडेक्‍स 100 में नंबर-1 पर रूस है। मतलब दुनिया में सबसे ज्यादा साइबर अपराध रूस (Russia) में होता है। जिसे 58.39 स्कोर दिया गया है।

Image credits: freepik

दुनिया में दूसरा सबसे ज्यादा साइबर क्राइम वाला देश

दुनिया में रूस के बाद सबसे ज्यादा कहीं साइबर क्राइम होती है तो वह यूक्रेन (Ukraine) है। जिसे 100 में से 36.44 का स्कोर मिला है।

Image credits: freepik

सबसे ज्यादा साइबर क्राइम वाले बाकी देश

दुनिया में सबसे ज्यादा क्राइम वाला तीसरा देश चीन है, जिसका स्कोर 27.86 है। इसके बाद 4-अमेरिका, 5- नाइजीरिया, 6- रोमानिया, 7- उत्‍तर कोरिया, 8- ब्रिटेन, 10- ब्राजील का नंबर आता है।

Image credits: Getty

सबसे ज्यादा साइबर क्राइम वाला 10वां देश

भारत दुनिया का 10वां ऐसा देश है, जहां सबसे ज्यादा साइबर अपराध होते हैं। इस इंडेक्श में भारत को 100 में से 6.13 स्कोर पर आंका गया है।

Image credits: Getty

किस देश में कौन सा साइबर अपराध ज्यादा

भारत- एडवांस पेमेंट से जुड़ी धोखाधड़ी सबसे ज्‍यादा होती है। रूस-यूक्रेन- हाईटेक साइबर क्राइम, रोमानिया-अमेरिका- हाईटेक साइबर क्राइम, ऑनलाइन स्‍कैम सबसे ज्यादा होते हैं।

Image credits: freepik