Hindi

Kolkata से बदायूं तक...जब 10 बर्बर Rape की खबर सुन कांप गया पूरा भारत

Hindi

1.कोलकाता रेप- मर्डर

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप के बाद मर्डर की घटना ने देश में उबाल ला दिया है। डॉक्टर्स ने इसे गैंगरेप बताया है। जांच सीबीआई कर रही है।

Image credits: FACEBOOK
Hindi

2. निर्भया कांड

साल 2012 में दिल्ली में चलती बस में बर्बर गैंगरेप किया गया था। पीड़िता के प्रायवेट पार्ट में रॉड घुसा दी गई थी। एक ने जेल में खुदकुशी की, 4 आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई गई थी।

Image credits: FACEBOOK
Hindi

3. बदायूं कांड

UP के बदायूं के कटरासहादतगंज गांव में दो युवतियों से रेप करके उनके शवों को पेड़ से लटका दिया गया था। इसमें भी बर्बर तरीके से बलात्कार किया गया था। इसमें खूब राजनीति भी हुई थी।

Image credits: FACEBOOK
Hindi

4. गोवा रेप केस

साल 2009 में ब्रिटेन से भारत घूमने आई 15 साल की स्कारलेट के साथ गोवा बीच पर रेप किया गया था। इसके बाद उसे समुद्र में फेंक दिया गया था।

Image credits: FACEBOOK
Hindi

5.अरुणा शानबाग रेप केस. पीड़िता 42 साल कोमा में रहीं

कोलकाता की तरह मुंबई के अस्पताल में साल 1973 वार्ड ब्वॉय सोहनलाल ने अरुणा के गले में कुत्तों का पट्टा बांधकर वीभत्स बलात्कार किया था। आरोपी को महज 7 साल की जेल

Image credits: FACEBOOK
Hindi

6.मोहनलालगंज गैंगरेप

UP मोहनलाल गंज के बलसिंहखेडा 2014 में स्कूल में युवती की बिना कपड़ों की लाश मिली थी। रेप के बाद युवती के प्राइवेट पार्ट को जख्मी किया गया। गार्ड ने अस्पताल कर्मी से रेप किया था।

Image credits: FACEBOOK
Hindi

7.प्रियदर्शिनी मट्टू केस

जनवरी 1996 में दिल्ली में लॉ स्टूडेंट प्रियदर्शिनी मट्टू का रेप के बाद मर्डर हुया। आरोपी संतोष सिंह ने लड़की से रेप के दौरान हिंसा की थी। हाईकोर्ट ने फांसी को उम्रकैद में बदल दिया 

Image credits: FACEBOOK
Hindi

8.अंजना रेप केस

भुवनेश्वर में साल 1999 में इंडियन फॉरेस्ट ऑफीसर की पत्नी अंजना मिश्रा रेप कांड ने सियासी बवाल मचा दिया था। गंभीर आरोप के बाद कांग्रेस ने तत्कालीन सीएम जेबी पटनायक को बदल दिया था।

Image credits: FACEBOOK
Hindi

9..चलती कार में गैंगरेप

निर्भया गैंगरेप की तर्ज पर साल 2015 में दिल्ली में डिफेंस कॉलोनी में महिला के साथ चलती कार में गैंगरेप किया गया था। इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

Image credits: FACEBOOK
Hindi

10..शोपियां रेप केस

कश्मीर के शोपियां में 29 जून, 2009 को दो बहनों के साथ रेप के बाद मर्डर किया गया था। इसके बाद घाटी में कोहराम मच गया था।

Image Credits: FACEBOOK