Hindi

CIA से RAW तक, ये हैं 10 सबसे ताकतवर खुफिया एजेंसी, जानें कहां ISI

Hindi

1. CIA, अमेरिका

अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के एजेंट पूरी दुनिया में हैं। ये खुफिया जानकारी जुटाने और गुप्त ऑपरेशन जैसे काम करते हैं। व्यापक वैश्विक नेटवर्क और अत्याधुनिक तकनीक इसे ताकतवर बनाती है।

Image credits: Freepik-DC Studio
Hindi

2. FSB और SVR, रूस

FSB और SVR रूस की प्रमुख खुफिया एजेंसी हैं। FSB आंतरिक सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है। वहीं, SVR का काम दूसरे देश में खुफिया जानकारी जुटाना और ऑपरेशन करना है। 

Image credits: Freepik-DC Studio
Hindi

3. MI6, यूके

UK की खुफिया एजेंसी MI6 खुफिया जानकारी जुटाने और आतंकवाद विरोधी मामलों में माहिर है। इसने द्वितीय विश्व युद्ध और शीत युद्ध के दौरान बड़ी भूमिका निभाई थी।

Image credits: Freepik-rawpixel.com
Hindi

4. MSS, चीन

MSS चीन की खुफिया एजेंसी है। यह काउंटर इंटेलिजेंस, विदेशी जासूसी और घरेलू सुरक्षा के काम देखती है। यह बेहद गोपनीय एजेंसी है। दुनिया को इसके बारे में कम ही पता है।

Image credits: Freepik-DC Studio
Hindi

5. मोसाद, इजराइल

मोसाद को दुनिया की सबसे खतरनाक खुफिया एजेंसी माना जात है। यह भर में खुफिया जानकारी जुटाने, आतंकवाद विरोधी और गुप्त अभियानों के लिए जिम्मेदार है।

Image credits: Freepik-DC Studio
Hindi

6. DGSE, फ्रांस

DGSE फ्रांस के विदेशी खुफिया और काउंटर इंटेलिजेंस ऑपरेशन संभालती है। अफ्रीका व मध्य पूर्व में इसकी मजबूत उपस्थिति है। यह आतंकवाद, साइबर खुफिया और गुप्त सैन्य अभियानों में माहिर है।

Image credits: Freepik-yanalya
Hindi

7. RAW, भारत

RAW भारत की विदेशी खुफिया एजेंसी है। इसकी स्थापना 1968 में हुई थी। यह आतंकवाद निरोध, पड़ोसी देशों के बारे में खुफिया जानकारी जुटाने और साइबर जासूसी जैसे काम देखती है।

Image credits: X-pikisuperstar
Hindi

8. BND, जर्मनी

BND जर्मनी की विदेशी खुफिया एजेंसी है। यह आतंकवाद, अंतरराष्ट्रीय जासूसी और साइबर खतरों पर ध्यान केंद्रित करती है। यह यूरोपीय और नाटो सहयोगियों के साथ मिलकर काम करती है।

Image credits: Freepik-DC Studio
Hindi

9. ISI, पाकिस्तान

ISI पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी है। यह भारत के खिलाफ आतंकवाद प्रायोजित करने के लिए कुख्यात है। आतंकी संगठनों से इसके सीधे संबंध हैं।

Image credits: Freepik-DC Studio
Hindi

10. MIT, तुर्की

MIT तुर्की की खुफिया एजेंसी है। यह आतंकवाद, साइबर खुफिया और क्षेत्रीय जासूसी पर केंद्रित है। यह मध्य पूर्व में सक्रिय रहा है।

Image credits: Freepik-DC Studio

वॉशिंगटन से बाइडेन तक, US के इन 10 राष्ट्रपति ने झेला कैंसर का दर्द

मौत की घाटी से जेद्दा तक, ये हैं दुनिया के 10 सबसे गर्म स्थान

चीनी माल से पाकिस्तान हुआ बेहाल, किया इन हथियारों का इस्तेमाल

भारत के हमले से कांपा पाकिस्तान, तबाह हुए आतंक के अड्डे, तस्वीरें