अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित इस जगह को मौत की घाटी भी कहते हैं। यहां 10 जुलाई 1913 को 56.7°C तापमान दर्ज किया गया था। 15 जुलाई 1972 को यहां के जमीन का तापमान 93.9°C था।
अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया के केबिली में 7 जुलाई 1931 को तापमान 55°C मापा गया था। यह पृथ्वी पर दर्ज किया गया दूसरा सबसे अधिक तापमान है।
ईरान के अहवाज में 29 जून 2017 को तापमान 54°C मापा गया था। ईरान के खुजेस्तान प्रांत की राजधानी अहवाज की आबादी लगभग 13 लाख है।
इजराइल के तिरत त्सवी में 21 जून 1942 को तापमान 54°C दर्ज किया गया था। इजराइल-जॉर्डन सीमा के पास स्थित तिरत त्सवी जॉर्डन की आबादी 975 लोगों की थी।
कुवैत के मित्रिबाह में 21 जुलाई 2016 को 53.9°C तापमान मापा गया था। यह 76 साल में कुवैत में आधिकारिक तौर पर सबसे गर्म दिन था।
22 जुलाई 2016 को इराक के बसरा में तापमान 53.9°C दर्ज किया गया था। यहां लगभग 15 लाख लोग रहते हैं।
पाकिस्तान के तुरबत में 28 मई 2017 को तापमान 53.7°C दर्ज किया गया था। तुरबत को एशिया के सबसे गर्म शहरों में गिना जाता है। यह बलूचिस्तान के दक्षिण-पश्चिम में केच नदी पर स्थित है।
जुलाई 2002 में यूएई के अल जजीरा बॉर्डर गेट पर 52.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।
28 जुलाई 1995 को मेक्सिको की मेक्सिकैली घाटी में 52°C तापमान दर्ज किया गया था। यहां जुलाई में औसत उच्च तापमान 42.2ºC होता है।
पृथ्वी पर सबसे गर्म स्थानों की लिस्ट में सऊदी अरब का जेद्दा 10वें स्थान पर है। यहां 22 जून 2010 को 52°C तापमान दर्ज किया गया था।