Hindi

ये हैं दुनिया के 10 सबसे ताकतवर टैंक, क्या भारत के पास है कोई एक?

Hindi

1- लेपर्ड 2A7+, जर्मनी

जर्मनी का लेपर्ड 2A7+ (Leopard 2A7+) अत्याधुनिक टैंक है। इसमें एंटी टैंक मिसाइल, माइन्स और IED से सुरक्षा के इंतजाम हैं। इसकी अधिकतम रफ्तार 72km/h और रेंज 450km है।

Image credits: X-@talkmillitary
Hindi

2- अब्राम्स M1A2, अमेरिका

अमेरिका का अब्राम्स M1A2 (Abrams M1A2) 120mm XM256 स्मूथबोर कैनन से लैस है। यह कम ऊंचाई पर उड़ रहे हवाई जहाज को भी गिरा सकता है। अधिकतम रफ्तार 67.5km/h और रेंज 426km है।

Image credits: X-@CENTCOM
Hindi

3- टी-14 अर्माटा, रूस

रूस का टी-14 अर्माटा (T-14 Armata) नई पीढ़ी का टैंक है। इसके 125mm 2A82-1M स्मूथबोर गन से लेजर डाइडेड मिसाइल फायर कर सकते हैं। अधिकतम रफ्तार 90km/h और रेंज 500km है।

Image credits: X-@giojaifojsiada
Hindi

4- चैलेंजर 3, UK

UK का चैलेंजर 3 रेजर वार्निंग सिस्टम और एक्टिव प्रोटेक्शन सिस्टम से लैस है। इसकी अधिकतम रफ्तार 60km/h है। इसमें लेटेस्ट L55A1 120mm स्मूथबोर गन लगा है।

Image credits: X-@DefenceES
Hindi

5- K2 ब्लैक पैंथर, दक्षिण कोरिया

K2 ब्लैक पैंथर (K2 Black Panther) दक्षिण कोरिया का आधुनिक टैंक है। इसमें 120mm का स्मूथबोर गन लगा है। इस टैंक की अधिकतम रफ्तार 70km/h और रेंज 450km है।

Image credits: X-@notsonarwhals
Hindi

6- मर्कावा एमके.4, इजरायल

इजरायल का मर्कावा एमके.4 दुनिया के सबसे सुरक्षित टैंकों में से एक है। इसके 120mm MG253 स्मूथबोर गन से कई तरह के एंटी टैंक मिसाइल फायर होते हैं। इसकी अधिकतम रफ्तार 64km/h है।

Image credits: X-@RyszardJonski
Hindi

7- टाइप 10 (TK-X), जापान

जापान का टाइप 10 (TK-X) चौथी पीढ़ी का आधुनिक टैंक है। इसमें 120mm का स्मूथबोर गन और 12.7mm का मशीन गन लगा है। इसमें लगा 1,200hp का इंजन 70km/h की अधिकतम रफ्तार देता है।

Image credits: X-@fuusanhobby
Hindi

8- लेक्लेर, फ्रांस

लेक्लेर (Leclerc) फ्रांसीसी टैंक है। तीसरी पीढ़ी का यह टैंक CN120-26 120mm स्मूथबोर गन से लैस है। इसमें Galix सेल्फ प्रोटेक्शन सिस्टम लगा है। टैंक की अधिकतम रफ्तार 72km/h है।

Image credits: X-@ronkainen7k15
Hindi

9- T-90MS, रूस

रूस का T-90MS 125mm 2A46M-5 से लैस है। भारत के पास T-90 वर्जन है। इसमें लगा V-92S2F इंजन 1,130hp का है। टैंक की अधिकतम रफ्तार 60km/h है।

Image credits: X-@TheGreyPatriot_
Hindi

10- VT4, चीन

चीन का VT4 तीसरी पीढ़ी का टैंक है। इसमें लगा 125mm का स्मूथबोर गन कई तरह के मिसाइल फायर कर सकता है। टैंक की अधिकतम रफ्तार 70km/h और रेंज 500km है।

Image credits: X-@Mo20540939

1 केला 565 रुपए, बीयर 1500 रुपए, यह है दुनिया का सबसे महंगा एयरपोर्ट

पाकिस्तानी F-16 VS इंडियन Sukhoi Su-30 MKI, किसमें है कितना दम

पाकिस्तान की 10 सबसे बड़ी कमजोरियां, भारत से जंग में पता चल जाएगी औकात

F-16 से J-10C तक पाकिस्तान के पास कितने तरह के हैं लड़ाकू विमान