Hindi

हर ओर सन्नाटा, सेलिब्रेशन कहीं नहीं

क्रिसमस पर दुनिया के सबसे व्यस्ततम बेथलेहम में बड़ा दिन पर भी सन्नाटा छाया हुआ है। न कहीं क्रिसमस ट्री दिख रही न ही येसु के जन्म की खुशियां। होटल्स, रेस्त्रां सब खाली-खाली है।

Hindi

बेथलेहम में लोकल्स भी सहमे

बेथलेहम में केवल यहां के लोकल्स हैं। वह भी सहमे-सहमे, जीवन के लिए प्रार्थना कर रहे।

Image credits: Our own
Hindi

फिलिस्तीनी शहर है बेथलेहम

गाजापट्टी शहर से कुछ दूरी पर स्थित वेस्टबैंक में फिलिस्तीनी शहर बेथलेहम है। यहां ईसा मसीह का जन्म हुआ था।

Image credits: Our own
Hindi

युद्ध ने किया तबाह

हर साल क्रिसमस पर हजारों पर्यटकों से यह शहर गुलजार रहता है। लेकिन इस साल युद्ध ने सबकुछ तबाह कर दिया है। पर्यटन उद्योग बैठ चुका है। होटल, रेस्तरां और सॉवेनीर शॉप्स, सब वीरान हैं।

Image credits: Our own
Hindi

7 अक्टूबर के बाद अधिकतर ने कैंसिल करा दी बुकिंग

7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर हमला किया। इसके जवाबी हमले में इजरायल लगातार गाजापट्टी को तबाह कर रहा है। दो महीना से अधिक समय से चल रहे इस युद्ध का सीधा असर अब बेथलेहम पर पड़ा है।

Image credits: Our own
Hindi

क्रिसमस सेंटर वीरान

बेथलहम का मैंगर स्क्वायर, चर्च ऑफ द नेटिविटी के सामने एक बड़ा पक्का स्थान आमतौर पर क्रिसमस सेलिब्रेशन का सेंटर है। शांत और लगभग खाली है। अधिकांश स्मारिका दुकानें बंद थीं।

Image Credits: Our own