Hindi

सिर कलम से फांसी तक, रेप केस में इन 10 देशों में मिलती है भयानक सजा

Hindi

1- भारत: उम्र कैद से लेकर फांसी तक

भारत में रेप के मामले में दोषी तो उम्रकैद की सजा मिलती है। कुछ मामलों में फांसी तक की सजा हो सकती है। यहां दोषी तो फंदे से लटकाकर मारा जाता है।

Image credits: Freepik
Hindi

2- सऊदी अरब: सिर धर से अलग

रेप के मामले में सऊदी अरब में सबसे खौफनाक सजा दी जाती है। यहां चंद दिनों में मामले की जांच पूरी होती है और सबके सामने दोषी का सिर धर से अलग कर दिया जाता है।

Image credits: Freepik
Hindi

3. अफगानिस्तान: सिर में गोली मारकर मौत

अफगानिस्तान में रेप करने वाले के सिर में गोली मार दी जाती है। कुछ मामले में उसे फांसी पर लटकाया जाता है। कोर्ट के फैसले के 4 दिनों के भीतर दोषी को सजा मिल जाती है।

Image credits: Freepik
Hindi

4. उत्तर कोरिया: गोली मारकर मौत

उत्तर कोरिया में रेप की सजा मौत है। दोषी की जान गोली मारकर ली जाती है। इसके लिए फायरिंग स्क्वाड (गोली चलाने वाली टीम) के सदस्य दोषी के सीने पर गोली चलाते हैं।

Image credits: Freepik
Hindi

5. मिस्र: फांसी से मौत

मिस्र में बलात्कारी को फांसी के फंदे पर चढ़ाकर मौत की सजा दी जाती है।

Image credits: Freepik
Hindi

6. ईरान: मौत की सजा

ईरान में बलात्कारियों को मौत की सजा दी जाती है। उसे फांसी पर लटकाकर या पत्थर मारकर मारा जाता है।

Image credits: Freepik
Hindi

7. पाकिस्तान: फांसी की सजा

पाकिस्तान में गैंगरेप और बच्ची का यौन शोषण व रेप के मामले में दोषी को फांसी की सजा दी जाती है। पीड़िता की उम्र 16 साल से कम हो तो रेप या गैंगरेप केस में मौत की सजा अधिक होती है।

Image credits: Freepik
Hindi

8. चीन: मौत की सजा या बधियाकरण

चीन में रेप करने पर दोषी को मौत की सजा दी जाती है। कुछ मामलों में दोषी का बधियाकरण (castration) किया जाता है। वह फिर कभी ऐसी गलती करने लायक नहीं रहता।

Image credits: Freepik
Hindi

9. जापान: 20 साल जेल से लेकर मौत की सजा तक

जापान में रेप के मामले में 20 साल जेल की सजा होती है। अगर मामला बेहद क्रूर हुआ तो दोषी को मौत की सजा मिलती है।

Image credits: Freepik
Hindi

10. अमेरिका: आजीवन कारावास

अमेरिका में रेप केस में दोषी ठहराए जाने पर कुछ वर्षों से लेकर पूरे जीवन काल तक जेल में रहने की सजा मिलती है।

Image Credits: Freepik