Hindi

रेप हुआ तो पत्थर मारकर महिला को मौत की सजा, ऐसे हैं तालिबान के नियम

Hindi

पराये मर्द की ओर देख नहीं सकती महिला

तालिबान सरकार ने महिलाओं के लिए सख्त नियम लाए हैं। महिलाओं को पूरा शरीर ढंकना होगा। वे पराये मर्द की ओर देख भी नहीं सकतीं। जानें अफगानिस्तान में महिलाओं के खिलाफ कैसे नियम हैं।

Image credits: Freepik
Hindi

रेप हुआ तो महिला को मिलेगी मौत की सजा

अफगानिस्तान में महिला के साथ रेप होने पर इसके लिए पीड़िता को भी जिम्मेदार समझा जाता है। उसे व्यभिचार का दोषी बताकर पत्थर मारकर मौत की सजा दी जा सकती है।

Image credits: Freepik
Hindi

अवैध संबंध के लिए मौत की सजा

महिला को अगर पराये मर्द के साथ अवैध संबंध के मामले में दोषी पाया जाता है तो उसे कोड़े मारने से लेकर मौत की सजा तक दी जा सकती है।

Image credits: Freepik
Hindi

महिलाओं को ढंकना होगा पूरा चेहरा

सार्वजनिक स्थान पर जाने पर महिला को अपना पूरा शरीर ढंकना होगा। चेहरा भी नहीं दिखना चाहिए। कानून का उल्लंघन करने पर संपत्ति जब्त करने से लेकर हिरासत में लेने जैसी सजा मिलेगी।

Image credits: Freepik
Hindi

पराये मर्द को देखने पर मिलेगी सजा

महिला सिर्फ उन पुरुषों को देख सकती है जो उसके खून के रिश्तेदार हों या वैवाहिक संबंधी हों। इनके अलावा दूसरे मर्द की ओर आंख उठाकर देखने पर सजा मिलेगी।

Image credits: Freepik
Hindi

सबके सामने ऊंची आवाज में बोलना बैन

महिलाओं के लिए सबके सामने ऊंची आवाज में बोलना बैन है। यहां तक कि ऊंची आवाज में वे पढ़ भी नहीं सकतीं। तालिबान का मानना है कि आवाज से पुरुष महिला की ओर आकर्षित हो सकते हैं।

Image credits: Freepik
Hindi

गैर-मुस्लिम महिला के सामने भी खुद को ढकना होगा

महिलाओं के लिए जरूरी है कि वे गैर-मुस्लिम पुरुषों और महिलाओं के सामने खुद को ढकें।

Image credits: Freepik
Hindi

घर से बाहर अकेले नहीं निकल सकती महिला

महिला घर से बाहर अकेले नहीं निकल सकती। उसके साथ कोई पुरुष रिश्तेदार का होना जरूरी है। महिला दूसरी महिलाओं के साथ भी घर से बाहर नहीं जा सकती।

Image credits: Freepik
Hindi

पुरुष कर सकते हैं घर की महिला की हत्या

पुरुष बिना किसी सजा के घरेलू हिंसा कर सकते हैं। वे परिवार की महिलाओं को घायल कर सकते हैं। यहां तक ​​कि हत्या भी कर सकते हैं।

Image credits: Freepik
Hindi

नेल पॉलिश जैसे ब्यूटी प्रोडक्ट नहीं लगा सकती महिलाएं

महिलाएं किसी भी तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट नहीं लगा सकती। 1996 में काबुल में एक महिला का अंगूठा इसलिए काट दिया गया क्योंकि उसने नेल पॉलिश लगाई थी।

Image Credits: Freepik